Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में ऑल इंडिया नेशनल डांस, म्यूजिक और फन आर्ट्स कंपटीशन का भव्य आयोजन ..

Published

on

सक्ती, सामुदायिक भवन सक्ती में ऑल इंडिया नेशनल डांस म्यूजिक एंड फन आर्ट कंपटीशन 2024-2025 के अंतर्गत प्रथम नेशनल कल्चर फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राम नरेश सिंह यादव, श्रीमती बासंती वैष्णव, तथा विशिष्ट अतिथि संतोष यादव, सुरेंद्र यादव, गोपाल यादव, नाथू सिंह गौड़, टिकेन्द बनाफर और सरपंच गुरुदत्त पटेल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो से सम्मान कर स्वागत किया गया। डांस एवं म्यूजिक कंपटीशन में देशभर से आए छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी दर्शकों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की।

मुख्य अतिथि राम नरेश सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सक्ती में इस प्रकार के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने इस भव्य कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों को प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और बहनों के साथ विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम 15 नवंबर को संपन्न होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सम्मिलित होंगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending