Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

14 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी के संबंधी सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ,

12 नवंबर को बलौदा विकासखंड के ग्राम करमंदा में जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन ,

जिला स्तरीय जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम 15 नवंबर का होगा आयोजन, लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में होंगी शामिल ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर छिकारा ने 14 नवंबर से जिले में शुरू होने वाली धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। केन्द्र में बारदाना, सभी आवश्यक सुविधाएं सहित किसानों के लिए छाया, पेयजल, शौचालय और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सुव्यस्थित ढंग से धान खरीदी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 15 नवम्बर को आयोजित होने जिला स्तरीय जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम की तैयारी के संबंधित सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगडे़ होंगी। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौपें एवं कार्यक्रम को गरिमामय आयोजन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर छिकारा ने कहा कि 12 नवंबर को बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करमंदा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी एवं प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों कि दिये। उन्होंने अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं की रिक्त पदों की जानकारी ली एवं जल्द से शीघ्र भर्ती की कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन कर ऑनलाइन एंट्री करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले में बनाये जा रहे निर्माणाधीन खेल मैदानों को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश सभी जनपद सीईओ को दिये। उन्होंने गिरदावरी के कार्यों में लापरवाही पाए जाने वाले पटवारियों के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक समय सीमा के बाहर नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर ने बैठक में लंबित अनुकंपा नियुक्ति, डायवर्सन के प्रकरण, नक्शा बटांकन की जानकारी, विवादित खाता विभाजन, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, सीमांकन के प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य, उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा अभियान, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन, पीएम जन आरोग्य योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, पीएम विश्वकर्मा, महतारी वंदन योजना, केसीसी की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर एस पी वैद्य सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending