Connect with us

खबर सक्ती ...

भक्ति और सेवा की भावना के साथ सक्ती के पूज्य सिंधी समाज ने मनाई गुरु नानक देव जी की जयंती ..

Published

on

गुरु नानक देव जी: समानता, प्रेम और एकता के प्रेरणास्त्रोत – नरेश गेवाडीन ..

सक्ती, आज सक्ती नगर में पूज्य सिंधी समाज द्वारा श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर भव्य लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्ध जन, गणमान्य नागरिक, एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने गुरुद्वारा भवन पहुंचकर श्रद्धा के साथ गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका और लंगर प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन, पत्रकार संघ अध्यक्ष तपेश शर्मा, भाजपा जिला व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेश कृपलानी, अधिवक्ता महेश अग्रवाल, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार थाना परिसर सक्ती के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, अमित तम्बोली, सोनू देवांगन, महेंद्र गबेल, रिंकू निर्मलकर और अतुल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गुरुद्वारा में उपस्थित होकर श्रद्धा व्यक्त की और लंगर का आनंद लिया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने कहा, गुरु नानक देव जी (1469-1539) सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु थे, जिन्होंने संपूर्ण मानवता को प्रेम, सेवा, समानता और एकता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएँ आज भी सभी धर्मों और समुदायों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और अंधविश्वासों को समाप्त करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

भाजपा जिला व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेश कृपलानी ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी का जन्म 15 अप्रैल, 1469 को तलवंडी (अब ननकाना साहिब, पाकिस्तान) में हुआ था। उनके पिता मेहता कालू जी और माता तृप्ता जी थीं। बचपन से ही वे आध्यात्मिकता और विवेक के धनी थे।

पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने कहा, गुरु नानक जी का मुख्य उद्देश्य मनुष्यता को सही राह दिखाना था। उन्होंने ‘एक ओंकार’ के माध्यम से ईश्वर की एकता का संदेश दिया और जात-पात, ऊँच-नीच, एवं धार्मिक भेदभाव को समाप्त करने पर बल दिया। उनके विचार आज भी मानवता के मार्गदर्शक बने हुए हैं।

पूज्य सिंधी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और उनकी जयंती पर एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर पूज्य सिंधी समाज द्वारा भक्ति और सेवा की भावना का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल में स्कूली वाहनों की सरप्राइज जांच, 12 वाहनों पर चालानी कार्रवाई ..

दस्तावेजों में खामियां मिलने पर 17 हजार रुपये का जुर्माना, 7 दिन में सभी दस्तावेज अपडेट करने के दिए निर्देश...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

सक्ती, बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने सक्ती जिले के प्रवास के दौरान विकासखंड मालखरौदा स्थित जनपद पंचायत कार्यालय का औचक...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया थाना डभरा का वार्षिक निरीक्षण, एकता वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ..

रिकॉर्ड, साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्था एवं पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का किया निरीक्षण, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर किया...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 16 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती के पनारी नहर पुल पर जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार, कई फरार ..

जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत 60 हजार का सामान जब्त .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जिला अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक ..

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर दिया जोर .. सक्ती, बिलासपुर संभाग...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती में कामधेनु NXT टीएमटी का तकनीकी सेमिनार संपन्न, ठेकेदारों-मिस्त्रियों को बताए मजबूत निर्माण के आधुनिक सूत्र ..

श्री सिद्धिविनायक ट्रेडर्स में जुटे निर्माण क्षेत्र के विशेषज्ञ, कामधेनु टीएमटी की उन्नत तकनीक और गुणवत्ता से हुए रूबरू .....

खबर रायगढ़1 दिन ago

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद ..

रायगढ़, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसात में जान जोखिम में न डालें, सुरक्षा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : समाजसेवी चिराग अग्रवाल ..

झरनों, नदी-नालों में बढ़ते हादसों पर चिराग अग्रवाल की युवाओं से अपील— रोमांच नहीं, सुरक्षा को चुनें .. सक्ती, जिले...

खबर पाली1 दिन ago

महर्षि वेदव्यास जयंती पर पाली के सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक आयोजन, छात्र परिषद पदाधिकारियों ने ली शपथ

गुरु परंपरा और भारतीय संस्कृति का दिया संदेश, वेदव्यास जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में प्रेरणादायी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending