Connect with us

खबर सक्ती ...

जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई से जुड़कर विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास ..

Published

on

भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में 150 रुपए का स्मारक सिक्का तथा विशेष स्मारक डाक टिकट का किया गया विमोचन ,

जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को विकसित करने भव्यता के साथ आयोजित किया गया जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम – विधायक अमर अग्रवाल ,

जनजातीय समाज के उत्थान, विकास और समृद्धि के लिए शासन की योजनाओं का लाभ आदिवासी समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाना जरुरी-कलेक्टर ,

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आदिवासी संस्कृति की बिखरी मनमोहक छटा ..

सक्ती, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस के अवसर पर आज देश, प्रदेश सहित जिले में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में सक्ती जिले के आदिवासी समाज द्वारा छत्तीसगढ़ी करमा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के साथ मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई से जुड़कर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया l प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में आज 150 रुपए का स्मारक सिक्का तथा विशेष स्मारक डाक टिकट का विमोचन भी किया। जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल द्वारा कहा गया कि जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को विकसित करने भव्यता के साथ जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान, विकास और समृद्धि के लिए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आदिवासी समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाना जरुरी है। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर कार्यालय सहित जिले के विभिन्न स्थानों में आदिवासी संस्कृति की मनमोहक छटा दिखाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री तोपनो ने मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

बिहार के जिला जमुई से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय दिवस, कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली, गुरु नानक प्रकाश पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव उपवन बनाने की घोषणा भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति पूजक भी है, भगवान राम के प्रति भी यह समाज अटूट श्रद्धा रखता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज का आजादी के प्रति अमूल्य योगदान रहा है, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी महानायकों का देश, समाज और आजादी के प्रति किए गए योगदान को याद किया और कहा कि हम सब देशवासी इन महानायकों के ऋणी है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय समाज के विकास के लिए भारत सरकार के द्वारा लागू किए गए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में भी बताया।

जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह और रानी दुर्गावती के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि आज हम सबके लिए गौरव का दिन है। देश के प्रधानमंत्री आदिवासी समाज के महानवीरों को पूरा सम्मान देने का काम कर रहें है। इसी क्रम में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आज हम सभी से वर्चुअली जुड़े। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ की एक तिहाई आबादी जनजाति समाज की है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज एक मात्र ऐसा समाज है, जो जल, जंगल, जमीन से आज भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ आज वनों से पर्याप्त मात्रा में आच्छादित है। उसका श्रेय हमारे आदिवासी भाई-बहनों को जाता है। उन्होंने बताया कि हमारे देश में जनजातीय समाज के जननायको द्वारा देश को आजादी दिलाने में विशेष योगदान दिया गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सहित वीर नारायण सिंह के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के सोना खान नामक जगह के आदिवासी परिवार से थे। उन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए प्रदेश सहित देश को आजादी दिलाने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के वीर शहीद गुण्डाधुर सहित अनेक महापुरुषों के बारे में जानकारी देते हुए सम्मान पूर्वक उनके योगदान का नमन किया। उन्होंने बताया कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले से इस अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने दस हजार आदिवासी समाज के युवाओं के साथ पदयात्रा करके इसकी शुरुआत की है। जो कि प्रदेश के लिए यादगार है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जनजाति समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने कहा की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं लांच की गई है। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुसार जिला प्रशासन सहित सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर तोपनो ने समस्त जिलेवासियों को आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा के जयंती की बधाई दी। इसके साथ ही इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा जनजाति समाज के लोगों का साल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर शहीद परिवार के सदस्यों का, खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए बनाए गए जाति प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता देवाशीष बैनर्जी द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया। जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त, परियोजना निदेशक जिला पंचायत बी पी भारद्वाज, एसडीएम सक्ती अरुण सोम, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, आदिवासी समाज के विभिन्न नागरिक, पुरूष, महिला, युवा, बच्चे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण का हुआ शुभारंभ –

केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रथम चरण में आवासहीन हितग्राहियों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऐसे हितग्राही जिन्हें प्रथम चरण में आवास की सुविधा नहीं मिल पाई है, और जो अभी तक आवास की सुविधा से वंचित है, उन्हें द्वितीय चरण प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में सर्वेक्षण के माध्यम से चिन्हांकित करते हुए आवास के लिए आवेदन की प्रक्रिया और आवास उपलब्ध कराए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी, विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी –

जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा आज शासकीय योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कृषि विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग और नगरपालिका परिषद सक्ती द्वारा विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई तथा योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं व हितग्राही मूलक कार्यों से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 मिनट ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित ..

        सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने विशेष अभियान जारी ..

जिले के सभी 718 मतदान केंद्रों पर लग रहे विशेष शिविर, नाम जुड़वाने और संशोधन की मिलेगी सुविधा .. सक्ती,...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ , एसटीपी प्लांट की होगी स्थापना, राम वनगमन...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

महानदी की महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले—जल संरक्षण को बनाएं जनआंदोलन ..

माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में सपत्नीक की महाआरती, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना , महानदी छत्तीसगढ़ की आस्था,...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना ..

सपत्नीक किए भगवान नर-नारायण और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, मठ मंदिर में गौ माता की पूजा कर खिलाया गुड़-केला .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान को लेकर कल 15 अक्टूबर को होगी बैठक ..

सक्ती के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अभियान की दी जाएगी जानकारी .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending