Connect with us

खबर सक्ती ...

नरेश गेवाडीन बने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के महामंत्री ..

Published

on

व्यापार प्रकोष्ठ को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प ,

कांग्रेस संगठन ने जताया भरोसा, गेवाडीन ने जताया आभार ..

सक्ती, जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 17 नवंबर 2024 को सक्ती विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने नरेश गेवाडीन को प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया।

इस अवसर पर सक्ती जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने डॉ. चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस संगठन का आभार व्यक्त किया।

नरेश गेवाडीन ने इस नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “प्रदेश कांग्रेस ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करूंगा। मेरा प्रयास होगा कि व्यापारी वर्ग को कांग्रेस की मुख्यधारा से जोड़ा जाए और पार्टी के सिद्धांतों और कार्यों से उन्हें अवगत कराया जाए। व्यापार प्रकोष्ठ के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता होगी।”

गौरतलब है कि नरेश गेवाडीन पूर्व में नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के प्रथम कोषाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के विधायक प्रतिनिधि के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं।

व्यापारी वर्ग में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले गेवाडीन व्यापारिक संगठनों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में व्यापारिक हितों को लेकर अनेक कार्य सफलतापूर्वक किए गए हैं। उनकी इस नियुक्ति पर जिले के व्यापारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 मिनट ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...15 मिनट ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...33 मिनट ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित ..

        सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने विशेष अभियान जारी ..

जिले के सभी 718 मतदान केंद्रों पर लग रहे विशेष शिविर, नाम जुड़वाने और संशोधन की मिलेगी सुविधा .. सक्ती,...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ , एसटीपी प्लांट की होगी स्थापना, राम वनगमन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending