Connect with us

खबर सक्ती ...

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर : सक्ती विकासखंड के बरपालीकला में 22 नवम्बर को होगा आयोजित ..

Published

on

आमजनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और समस्याओं का त्वरित निराकरण करने लगाया जा रहा जनसमस्या निवारण शिविर ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में आमजनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले में 12 जुलाई 2024 से 27 दिसम्बर 2024 तक विभिन्न चिन्हांकित स्थलों पर जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय शिविर अंतर्गत 22 नवम्बर 2024 को सक्ती विकासखंड के हाई स्कूल बरपालीकला में शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर तोपनो द्वारा समस्त जिलेवासियों से उक्त शिविर में विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की गई है। कलेक्टर तोपनो द्वारा विभिन्न विकासखंड के निर्धारित स्थलों पर आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर कार्यक्रम में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित विभाग प्रमुख को शिविर पर स्वयं उपस्थित रहकर आमजन से प्राप्त आवेदन पत्रों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने गांव-गांव के लोगों तक शिविर आयोजन की जानकारी पहुंचाने जमीनी स्तर पर मुनादी और प्रचार-प्रसार कराने के दिए है निर्देश –

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने 22 नवम्बर 2024 को सक्ती विकासखंड के हाई स्कूल बरपालीकला में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर सहित आगामी तिथियों में आयोजित होने वाले शिविर की जानकारी गांव-गांव के लोगों तक पहुंचाने के लिए मुनादी कराते हुए तथा अन्य विभिन्न माध्यमों से जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को जागरूक करने कहा है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभाग प्रमुख को भी विभिन्न कार्यालयों में आने वाले आमजन को आगामी शिविर आयोजन की जानकारी देने तथा उन्हें अपने क्षेत्रों में अन्य लोगों को भी शिविर आयोजन की जानकारी देने के लिए प्रेरित करने कहा है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शिविर आयोजन की जानकारी पहुंचाई जा सके।

13 दिसम्बर को जैजैपुर विकासखंड के हाई स्कूल रायपुरा में शिविर होगा आयोजित –

उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 22 नवम्बर 2024 को सक्ती विकासखंड के हाई स्कूल बरपालीकला में आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में 13 दिसम्बर को जैजैपुर विकासखंड के हाई स्कूल रायपुरा में और 27 दिसम्बर 2024 को डभरा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल टुण्ड्री में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर5 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा6 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़7 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...7 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending