Connect with us

खबर सक्ती ...

ठण्ड में सक्रिय फेरीवाले: सतर्क रहने की सक्ती पुलिस ने की अपील ..

Published

on

घर-घर रेकी कर चोरी को अंजाम देने वाले गैंग से रहे सावधान ,

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीक के पुलिस थाने को दें ..

सक्ती, जिला पुलिस सक्ती की आम नागरिकों से अपील ठण्ड के मौसम में क्षेत्र में घुमकर फेरी करने वालो से सावधान रहें, ये जगह जगह फेरी कर रेकी करते है तथा चोरी/ठगी कर भाग जाते है।
ठण्ड की दस्तक के साथ ही तिब्बती और कश्मीरी गर्म कपड़ों के साथ फेरीवालों ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। घर घर पहुंचकर दरवाजा खटखटा रहे हैं। खासकर दोपहर में घरेलु काम काज से खाली महिलाओं को लेडीज शूट और शाल दिखाकर ना केवल बेच रहे हैं। बल्कि घर की रेकी भी कर रहे हैं। बाहर से यकायक शहर में घुसे इन फेरीवालों से सावधान रहने की जरूरत है।

जानकारी मिल रही है कि फेरीवालों का गैंग अलग अलग समूह बनाकर मध्यप्रदेश की सीमा पार कर छत्तीसगढ़ में भी दस्तक दे दिया है।

फेरीवालों का गैंग चोरी डकैती समेत प्राण घातक हमला करने से पीछे नहीं हटता है।

वर्तमान में इस प्रकार के गैंग बिलासपुर तथा सरहदी जिलों में आने की चर्चा है। हमेशा की तरह इस बार भी गर्म कपड़े बेचने के बहाने ठगो का गैंग प्रदेश में अपने मंसूबों को अंजाम देने पहुंचने लगा है।

जानकारी मिली है कि गैंग जबलपुर से केंवची और शहडोल से पेन्ड्रा के अलग अलग रास्तों छत्तीसगढ में दाखिल हो गया है। ठगों का गैंग भारी भरकम गर्म कपड़ो का गठ्ठा लेकर महाराष्ट्र की सीमा को भी पार कर राजधानी में दस्तक दिया है।

ठण्ड का कपड़ा लेकर फेरीवालों का गैंग सबसे पहले शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्र को निशाना बनाते हैं। गांव में रहकर शहर के मकानों की रेकी करते हैं।

बिलासपुर, पेन्ड्रा, मुंगेली, कवर्धा जिले के गांवों में संगठित फेरीवाले सक्रिय हो गये हैं। गली मोहल्लों में लेडीज सूट गर्म कम्बल, चादर और अन्य कपड़ों के साथ फेरी वालों ने फेरी मारना भी शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार गैंग में शामिल ज्यादातर चेहरे बीदर और गुलबर्गा क्षेत्र से हैं। लेडीज सूट और चादर बेचने का नाटक करते हैं। गिरोह के सदस्य.. दिन में गर्म कंबल या अन्य गर्म कपड़ा विक्रेता बनकर शहर के मोहल्लों, कॉलोनियो में घर घर पहुंचकर दस्तक दे रहे हैं। साथ ही सस्ता सामान बेचने के नाम पर.. घरों की रेकी भी कर रहे हैं।

मोहल्ला में आने वाले संदिग्ध चेहरों की जानकारी समय समय पर स्थानीय पुलिस के साथ साझा करें। खासकर नए किरायेदार की जानकारी भी साझा करें।

बाहर से आने वाले किरायेदारों को थाने में सूचना आवष्यक रूप से दें। बाहर से आकर फेरी करने वालों पर नजर रखें/

सक्ती पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है आपको कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे या किसी पर संदेह हो तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम सक्ती 9479189615 पर सूचना दें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा2 मिनट ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...23 मिनट ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...45 मिनट ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..23 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..23 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending