Connect with us

खबर सक्ती ...

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मालखरौदा की उर्मिला करा रही कैंसर का नि:शुल्क इलाज ..

Published

on

सक्ती, प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने और गंभीर तथा दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले खर्च से बचाने के लिए संजीवनी सहायता कोष का विस्तार करते हुये मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना संचालित की जा रही है। जिससे प्रदेश के विभिन्न नागरिक लाभान्वित हो रहे है। इस योजना के तहत सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम परसा निवासी श्रीमती उर्मिला देवी सिदार पति स्व. केदारनाथ सिदार का नि:शुल्क कैंसर का इलाज चल रहा है। श्रीमती उर्मिला ने बताया कि उनके पति के मृत्यु हो जाने के बाद घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वह अपनी इस गंभीर बीमारी का इलाज नहीं करा पा रही थी। शुरुआती दौर में उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना से प्राप्त राशि से अपना इलाज कराया। लेकिन उन्हें कैंसर की बीमारी के इलाज के लिए और भी अधिक खर्च की आवश्यकता थी। फिर उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी मिली। जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया और जुलाई 2024 में उनका राशि स्वीकृत हुआ। जिससे उनका इलाज मेकाहारा हॉस्पिटल, रायपुर में निःशुल्क किया जा रहा है। श्रीमती उर्मिला देवी सिदार ने बताया कि वर्तमान में उनके कैंसर के इलाज के लिए प्रत्येक 21 दिनों में कीमोथेरेपी किया जा रहा है साथ ही अन्य दवाई भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ नहीं मिल पाता तो उनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि वह अपनी इस गंभीर बीमारी का इलाज करा पाती। श्रीमती उर्मिला ने उनके जीवन में आए इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें इस योजना के माध्यम से सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के ईलाज के लिए राज्य के पात्र परिवारों को अधिकतम 25 लाख रूपए तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य है, जो इतनी बड़ी राशि राज्य के नागरिकों के इलाज हेतु प्रदान कर रही है, जिससे नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं तथा स्वस्थ और बेहतर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending