Connect with us

खबर बिलासपुर

कलेक्टर ने सिम्स अस्पताल का किया निरीक्षण ..

Published

on

विभिन्न वार्डो का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बचे हुए निर्माण कार्यो की गति में तेजी ला कर उन्हें तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए। विभिन्न वार्डो का दौरा कर इलाज कराने आए मरीजों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सिम्स के डीन डॉ. रमनेश मूर्ति और अस्पताल अधीक्षक डॉ. लखन सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने सबसे पहले दवा वितरण केंद्र का जायजा लिया। रैंप के पास बन रहे दो नए लिफ्ट के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। विभिन्न वार्डो में पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की। अस्पताल में मिल रहे भोजन, इलाज और दवाईयों की जानकारी ली। मेल एवं फीमेल वार्ड में मरीजों से मुलाकात कर मिल रहे खाने की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। मरीजों ने भोजन की गुणवत्ता पर संतुष्टि जाहिर की। तिफरा से आई श्रीमती सुष्मिता डोंगरे से मिल रहे इलाज के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि बेहतर इलाज मिल रहा है। पामगढ़ से आई श्रीमती वेदमती जोशी ने भी व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। इमलीपारा के अब्दुल रहीम ने बताया कि बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है।

कलेक्टर ने त्वचा रोग ओपीडी, लेबर वार्ड, आपातकालीन वार्ड, गार्डन, ट्रायज (आपातकालीन सेवा कक्ष), किचन शेड, बर्न वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पार्किंग आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल में नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...23 मिनट ago

रेल सुविधाओं को लेकर आयुष शर्मा ने रेल महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन ..

सकरेली-भागोडीह में अंडरब्रिज, बाराद्वार में आरओबी और जेठा में मेमू ठहराव की उठाई मांग .. सक्ती, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

साइबर सेल सक्ती की सूचना पर डभरा में जुए के बड़े फड़ पर छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार ..

रात में चल रहे जुए के फड़ पर घेराबंदी, 51 हजार 400 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त ,...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

महानदी जल प्रबंधन पर नई पहल, समाधान की दिशा में बढ़े छत्तीसगढ़-ओडिशा ..

अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मोहन चरण माझी ने रखे दोनों राज्यों के...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार ..

रायपुर, जनसंपर्क विभाग के नव नियुक्त संचालक आशीष टिकरिया ने बुधवार, 1 अक्टूबर 2026 को जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर अपने पद...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

वृद्धजनों का सम्मान, हमारी पहचान: वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण ..

स्वास्थ्य शिविर में जांच, परामर्श व निःशुल्क दवाइयों का वितरण , 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले प्रफुल्ल देशमुख...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

तीन माह की मासूम की हत्या! मां-बाप ही निकले कातिल ..

रात में बिस्तर से गायब बताई बच्ची, सुबह पानी से भरे ड्रम में मिला शव , जिस घर में गूंजनी...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सेवा सेतु शिविर में 329 आवेदन, 267 का मौके पर निराकरण, लेकिन आरटीओ स्टॉल नदारद ..

योजनाओं का लाभ देने जुटे कई विभाग, मगर लाइसेंस और यातायात जागरूकता से जुड़ी सेवाओं की दिखी कमी , बड़े...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती के आत्मानंद स्कूल में लगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर ..

183 विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, 59 लोगों की हुई लैब जांच .. सक्ती, मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री राम विचार नेताम बैठक में हुए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, मंत्रिपरिषद के निर्णय : 30 सितंबर 2026। (1) मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending