Connect with us

खबर सक्ती ...

नवजीवन मूकबधिर विद्यालय सक्ती में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस ..

Published

on

सक्ती, अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को नवजीवन मूकबधिर विद्यालय द्वारा भव्य रैली और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कसेर पारा वार्ड नं. 2 के पार्षद रामसंजीवन द्वारा रैली के शुभारंभ से हुई।

इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताएँ जैसे मेहंदी, हेयर स्टाइलिंग, रंगोली, और नेल आर्ट आयोजित की गईं। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन और हेलेन केलर की प्रतिमा की आरती से हुआ। दिव्यांग बच्चों की आरती और तिलक के बाद रैली विद्यालय से रवाना हुई।

रैली विद्यालय से मुख्य मार्ग होते हुए कचहरी और जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय तक पहुँची। वहाँ उपस्थित डीईओ एन.के. चंद्रा, सहायक डीईओ राकेश अग्रवाल, और उप संचालक समाज कल्याण विभाग सुनील मिश्रा ने रैली में शामिल बच्चों का स्वागत किया।

डीईओ एन.के. चंद्रा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज की मुख्यधारा में उन्हें शामिल करने और हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

रैली के उपरांत विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय डालमिया द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वल्पाहार और भोजन की व्यवस्था श्याम अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, रामसंजीवन, और राहुल अग्रवाल के सहयोग से की गई।

यह आयोजन दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण और उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन ..

भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज , दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पछाड़कर राज्य...

खबर बिलासपुर7 घंटे ago

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार ..

प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस , प्रमुख सचिव बोरा ने पीपीपी मॉडल...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का किया निरीक्षण ..

द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी सहित टीम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा .. सक्ती, माननीय उच्चतम न्यायालय...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में जैजैपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ ..

भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की मौजूदगी में स्वास्थ्य जांच, टीबी स्क्रीनिंग, स्मार्ट कार्ड व रक्तदान की मिली सुविधा .....

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकांत चंद्रा को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी ..

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कोरबा जिले का संगठन प्रभारी किया नियुक्त, सक्ती से कोरबा तक संगठन को मजबूत...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

बडी खबर: सक्ती में जुए के बड़े फड़ पर पुलिस की दबिश, 20 लाख से अधिक की रकम मिलने की खबर से मचा हड़कंप ..

सक्ती के रिहायशी इलाके में लाखों का जुआ! पुलिस की दबिश, मौके पर रकम की गिनती जारी , जुए के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending