Connect with us

खबर रायगढ़

सर्व हिंदू समाज एकता मंच के बैनर तले बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे इस्लामिक अत्याचार के विरोध में राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन ..

Published

on

रायगढ़, जैसा कि सबको विदित होगा विगत कुछ समय से बांग्लादेश में रह रहे हिन्दूओं का लगातार उत्पीड़न हो रहा है, हिन्दू संतों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उनके पूजा स्थल, मंदिर आदि पर इस्लामिक कट्टरपंथी निरंतर हमले कर रहे हैँ, इसी क्रम में इस्कॉन के संत चिन्मय कृष्ण दास को अपराधियों की तरह व्यवहार करते हुए उन्हें जेल में डाल दिया गया है, उनके साथ अमानवीय बर्बरता की गई है, विगत कुछ समय से मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश सरकार में हिन्दुओं के घरों में तोड़फोड़, आगजनी के साथ ही उनके परिजनों पर हमले व मातृशक्ति के साथ दुराचार की घटनाएं लगातार बढ़ी हैँ, यहाँ तक की हिन्दू नाम रखने वालों के साथ मारपीट व उनके व्यवसाय पर हमले हो रहे हैँ, उनके पूजा स्थलों को अपवित्र किया जा रहा है, इन घटनाक्रमों से भारत समेत सम्पूर्ण विश्व में रह रहे हिन्दूओं में आक्रोश व्याप्त है, वहीं तथाकथित अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन जैसे आंख बंद किए हैँ, उनका मौन ऐसे संगठनों की भूमिका को सन्देहास्पद सिद्ध करता है, पड़ोसी देश बांग्लादेश में हो रहे इस अमानवीय घटनाक्रम के विरुद्ध देशभर में हिन्दू समाज ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते हुए इस विषय को स्थानीय प्रशासन के माध्यम से संज्ञान में लाकर केंद्र सरकार से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

इसी क्रम में जिले में हिन्दू समाज द्वारा आज दिनांक 3 दिसंबर 2024 को नगर के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक (स्टेशन चौक) में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रदर्शित करते हुए सर्व हिंदू समाज एकता मंच के बैनर तले महारैली के रूप में अमर बलिदानी हेमू कालाणी चौक में रायगढ़ जिला प्रशासन के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया, आज के इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में मातृशक्ति, युवाशक्ति, आम जनमानस के रूप सकल हिन्दू समाज सड़क पर आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

उक्त कार्यक्रम में संत समाज से राकेश आचार्य एवं विभिन्न समाज के प्रमुख बंधु, भगिनी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

राज्यपाल रमेन डेका 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा एवं बिलासपुर जिले के प्रवास में ..

राज्यपाल बांकी मोंगरा के ग्राम ढप-ढप मे हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल .. रायपुर, राज्यपाल रमेन...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण: सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

66.20 लाख की लागत से बना सर्वसुविधायुक्त भवन, राजस्व सेवाओं में आएगी तेजी और पारदर्शिता .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी ..

दण्डकारण्य आज हिंसा से विश्वास की ओर लौटने का साक्षी बन रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई .. मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी ..

शहर में 15 और गांव में 30 मिनट में पहुंचेगी 108 सेवा: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल , 300 BLS,...

खबर खरसिया ..21 घंटे ago

आमा पान के पतरी फेम दिलीप सड़ंगी एवं छम छम नाचे देखो वीर हनुमान के रस गायक नयन नंदवाना उदयपुर का आगमन खरसिया में 2 अप्रैल को ..

खरसिया, धर्म की नगरी खरसिया में इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती में स्व. बिसाहू दास महंत जयंती की तैयारियां अंतिम चरण में, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं सीएमओ प्रहलाद पांडे सहित जनप्रतिनिधियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा ..

कल 1 अप्रैल के आयोजन से पहले बिसाहू दास महंत उद्यान में हलचल तेज, मंच से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती: अमीर चंद अग्रवाल बने नगर महामंत्री, कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार ..

डॉ. चरणदास महंत के करीबी भूरू अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी, संगठन को मिलेगी नई मजबूती .. सक्ती, नगर कांग्रेस कमेटी...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

भाजपा युवा मोर्चा सारागांव मंडल के उपाध्यक्ष बने गौरव राठौर ..

युवा मोर्चा में नई जिम्मेदारी: गौरव राठौर को मिला मंडल उपाध्यक्ष का दायित्व .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

राज्य के बाहर शैक्षणिक भ्रमण पर किसान उड़ीसा रवाना, 10 दिवसीय प्रशिक्षण में सीखेंगे आधुनिक खेती तकनीक ..

सक्ती, जिले के किसानों को “जैविक खेती मिशन योजना” के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण हेतु राज्य के बाहर ओडिशा के लिए...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending