Connect with us

खबर सक्ती ...

छत्तीसगढ़ की नई राजधानी में प्रमुख मार्ग और चौक का नामकरण स्व. बिसाहू दास महंत जी के नाम पर ..

Published

on

छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र को छत्तीसगढ़ सरकार ने दी अनोखी श्रद्धांजलि ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के निर्माणाधीन नई राजधानी, अटल नगर (नया रायपुर) में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्न दृष्टा, हसदेव बांगो परियोजना के शिल्पकार और गरीबों के मसीहा, शिक्षाविद स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी के नाम पर प्रमुख मार्ग और चौक का नामकरण किया गया है।

यह निर्णय न केवल छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह स्व. महंत जी के योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि भी है। उनके प्रयासों ने छत्तीसगढ़ को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

इस नामकरण के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल के मुखिया और नेता प्रतिपक्ष, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के सार्थक प्रयासों को विशेष रूप से सराहा गया। उनके नेतृत्व में यह पहल राज्य की ऐतिहासिक धरोहर और महान विभूतियों को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. चरणदास महंत ने इस अवसर पर कहा, यह हम सबके लिए गर्व का क्षण है कि राज्य के एक माटी पुत्र और जननायक को इस रूप में सम्मानित किया गया। यह हमारी आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों और कार्यों से प्रेरणा लेने का अवसर देगा।

डॉ. चरणदास महंत के जिला पंचायत प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर एवं महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) ने बताया की नया रायपुर में स्व. बिसाहू दास महंत के नाम पर मार्ग और चौक का नामकरण छत्तीसगढ़ के इतिहास और उसकी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस निर्णय से सक्ती जिला से महंत समर्थकों में सुदेश शर्मा, अमीर चंद(भुरू), हरिश चंद (कालू), राजेश शर्मा, मुकेश अग्रवाल, फिरत राम साहू (केसला), देव प्रसाद, दीपक बरेट, रामप्रसाद, रमेश कुमार, सुरेश यादव, बाबूलाल जायसवाल, रविंद्र शर्मा, रवि शंकर, शाश्वत धर्म दीवान, विजय सूर्यवंशी, रोशन साहू, माधव श्रीवास, राजेंद्र देवांगन, मनीराम साहू, दिलहरण बरेट, रूपनारायण साहू, कन्हैया कंवर सहित पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है और इसे जनमानस से व्यापक समर्थन मिल रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 घंटा ago

कलेक्टर के निर्देश पर सरसीवा–हसौद मार्ग की मरम्मत में आई तेजी, गड्ढों पर हो रहा डामरीकरण ..

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की थी सड़कों की स्थिति की समीक्षा, लोक निर्माण विभाग को दिए थे तत्काल...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शक्तिकुंज सक्ती में चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु ..

बीके तुलसी बहन ने कराया मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां ज्ञानगंगा और मां सरस्वती के चैतन्य स्वरूप का दर्शन; 19...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending