Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित ..

Published

on

जल जीवन मिशन अंतर्गत प्राप्त लक्ष्यों को योजनाबद्ध ढंग से निर्धारित समय सीमा में करे पूर्ण- कलेक्टर ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा कहा गया कि जल जीवन मिशन शासन की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना हैं। इसके लिये उन्होंने जल जीवन मिशन के सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को प्राप्त लक्ष्यों को योजनाबद्ध ढंग से निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले में सभी ग्रामों को जल्द से जल्द हर घर जल प्रमाणीकरण करने तथा अपूर्ण कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को उनके विभाग के मैदानी अमलों को दुरूस्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये है।

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत विभिन्न स्वीकृत योजनाओं एवं कार्यों के अद्यतन स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में कवरेज मद के तहत प्राप्त बजट आबंटन आहरण सीमा के विरूद्ध उपयोग किये गये राशि के अनुमोदन, जल जीवन मिशन अंतर्गत निरस्त किये गये योजनाओं का पुनीरिक्षित प्रशासकीय स्वीकृति एवं पुनः निविदा आमंत्रित करने, योजना अंतर्गत क्रियान्वित किए जा रहे योजनाओं के सतत निरीक्षण, निगरानी एवं क्रियान्वयन हेतु आवश्यक अनुमोदन, जल जीवन मिशन के अंतर्गत सपोर्ट मद में डीपीआर सर्वे हेतु प्राप्त आबंटन के विरूद्ध भुगतान करने सहित अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति की अनुमति से अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।

बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, जिला समन्वयक, टीपीआई, आईएसए तथा जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य सुश्री दीक्षा बर्मन, आनंद दुबे आदि उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...19 मिनट ago

श्रमिकों के लिए जरूरी खबर: ई-केवाईसी नहीं कराया तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ! ..

ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर, आधार कार्ड से नाम और जन्मतिथि का मिलान कराना अनिवार्य .. सक्ती, श्रम विभाग में...

खबर सक्ती ...34 मिनट ago

रबी सीजन से पहले उर्वरक वितरण की नई व्यवस्था पर कृषि विभाग की तैयारी तेज ..

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में अधिकारियों को मिला एफएफएस प्रणाली का प्रशिक्षण, दलहन-तिलहन की खेती को...

खबर सक्ती ...55 मिनट ago

त्योहारों से पहले छोटे व्यापारियों को राहत, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने बांटे चिल्लर सिक्के ..

जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव की पहल से दुकानदारों को मिलेगी लेन-देन में सहूलियत, सामाजिक सरोकारों के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सेवा सेतु केंद्र से उत्तरी बाई को मिला आय प्रमाण पत्र, त्वरित कार्रवाई से हुई समय की बचत ..

सरल प्रक्रिया और कर्मचारियों के सहयोग से मिली राहत, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार .. सक्ती,...

खबर पाली1 दिन ago

शिक्षा की गुणवत्ता और संस्कारों को मजबूत बनाने पर जोर, त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की हुई समीक्षा ..

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में आचार्य मासिक बैठक संपन्न, उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लक्ष्य पर हुआ मंथन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कुरदा में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया मंच ..

डभरा के गोबरा गांव में 30 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण पूरा, प्रशिक्षण से लेकर स्वरोजगार तक मिलेंगी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर सक्ती भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन ..

कांग्रेस सांसद के खिलाफ धरने पर बैठीं महिला कार्यकर्ता, निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग .. सक्ती, महिलाओं और...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

फोन-पे के जरिए ठगी का नया तरीका, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी ..

गांवों के चॉइस सेंटर संचालक ठगों के निशाने पर, अर्जेंट पैसों की जरूरत बताकर खाते में डलवा रहे रकम .....

खबर खरसिया ..2 दिन ago

बरगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, विधि-विधान से हुई घटस्थापना ..

जय माता दी के जयकारों से गूंजा भाठागांव, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ .. खरसिया,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending