Connect with us

ख़बर रायपुर

चिकित्सा क्षेत्र युवाओं के लिए एक अच्छा कैरियर होने के साथ-साथ लोगों की सेवा करने का सुअवसर भी करता है प्रदान – मुख्यमंत्री साय ..

Published

on

एमबीबीएस के नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं ने ली चिकित्सा आचार संहिता की शपथ ,

मुख्यमंत्री साय व्हाइट कोट सेरेमनी में हुए शामिल ..

रायपुर, सांसद रहने के दौरान दिल्ली का नॉर्थ एवेन्यू स्थित मेरा आवास छत्तीसगढ़ और क्षेत्र के मरीजों व परिजनों के लिए दूसरा घर था। उपचार के लिए दिल्ली जाने वाले मरीज वहीं रहकर अपना इलाज करवाते थे। लोग मुझसे कहते थे कि आपका घर मिनी एम्स है। मरीजों की सेवा मेरे लिए सबसे ज्यादा रुचि का कार्य था और यह कार्य मुझे सबसे अधिक संतुष्टि प्रदान करती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित व्हाइट कोट सेरेमनी को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे सभी छात्रों को मरीजों की सेवा के इस कार्य से जुड़ने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक इंद्र कुमार साहू और रविशंकर जी महाराज सहित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर, डॉक्टर और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कॉलेज के डीन डॉ. कुंदन ई. गेडाम ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश कर रहे छात्र-छात्राओं को चिकित्सा आचार संहिता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल साइंस युवाओं के लिए एक अच्छा कैरियर होने के साथ-साथ लोगों की सेवा करने का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जीवन सबसे अमूल्य निधि है और आप लोग अच्छे इलाज से लोगों को संजीवनी प्रदान करते हैं, इसलिए लोग डॉक्टर को भगवान की तरह मानते हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी पूरे सेवाभाव के साथ अपना कार्य करें, इससे जो दुआएं मिलेंगी, उससे आपके जीवन में और भी सुख-समृद्धि आयेगी। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान अंबेडकर अस्पताल के विस्तार और 700 बेड अस्पताल के निर्माण के लिए 231 करोड़ रुपए जारी किए जाने की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल भवन के तैयार हो जाने के बाद अंबेडकर अस्पताल की क्षमता 2 हजार मरीजों की हो जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एमबीबीएस के साथ ही पीजी की सीट भी बढ़ाने के लिए कार्य किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में प्रसूति एवं स्त्रीरोग तथा चर्मरोग की पीजी सीट आरंभ करने के निर्णय की भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे 10 शासकीय मेडिकल कॉलेज के साथ ही यहां निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज भी प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन को मजबूत करने और होनहार डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करने में मजबूत भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में छत्तीसगढ़ में मेडिकल एजुकेशन का जितना विस्तार हुआ, उतना पहले कभी नहीं हुआ था, इसका सीधा असर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में दिखने लगा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ को एम्स की सौगात दी, जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि आसपास के इलाकों के मरीजों के लिए भी चिकित्सा सुविधा का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे सांसद रहने के दौरान दिल्ली स्थित मेरा आवास जैसे मरीजों और उनके परिजनों के लिए हमेशा खुला रहता था, वैसे ही आज प्रदेश के मुखिया होने के नाते कुनकुरी सदन के माध्यम से सेवा का यह कार्य आज भी लगातार जारी है।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मेडिकल के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी अच्छे डॉक्टर बनेंगे। इस व्यवसाय में सेवा प्राथमिक है, रोजगार का स्थान बाद में आता है। आप सभी सेवा मानकर इस व्यवसाय से जुड़ेंगे तो प्रदेश को सदैव इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजी संस्थानों की स्थापना से सरकार के उद्देश्यों की पूर्ति में भी बड़ा सहयोग मिलेगा। मंत्री जायसवाल ने प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य आधोसंरचनाओं और स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार के प्रयासों की भी जानकारी साझा की।

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि आज चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश कर रहे आप सभी छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता के साथ प्रदेश का भी नाम रोशन करेंगे। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में आपका योगदान होगा। हमारे युवाओं का डंका राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर बज रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि हम नवा रायपुर को सर्विस सेक्टर के ग्रोथ हब के रूप में स्थापित करेंगे। हमारी सरकार हेल्थ केयर डेस्टिनेशन के रूप में रायपुर को स्थापित करने का प्रयास कर रही है, जिससे प्रदेश के लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने बालक- बालिका छात्रावास भवन का किया वर्चुअल लोकार्पण –

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च के वाइट कोर्ट सेरेमनी के दौरान मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए नवनिर्मित छात्रावास भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने छात्रावास भवन के लिए मेडिकल के सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस के छात्र- छात्राओं के लिए नवीन छात्रावास भवन का निर्माण कराया गया है, जिसमें 120 सीट बालिकाओं तथा 100 सीट बालकों के लिए बनाया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

राज्योत्सव की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, 2 नवंबर को जेठा ग्राउंड में सजेगा उत्सव का मंच ..

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ लगेगा विभागीय योजनाओं का प्रदर्शनी मेला .. सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सत्ता खोकर तड़प रही कांग्रेस, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर फैला रही अराजकता : प्रशांत सिंह ठाकुर ..

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ संगोष्ठी में कांग्रेस पर साधा निशाना, SIR प्रक्रिया को लेकर रखे तथ्य .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन में शामिल होने सक्ती से 130 कांग्रेसजन पहुंचे दिल्ली ..

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दिल्ली कूच, रामलीला मैदान की महारैली में होंगे शामिल .. सक्ती, कांग्रेस और इंडिया...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती में 1 नवंबर को होगी प्रबुद्ध जन गोष्ठी ..

भाजपा जिला संयोजक नितिन सोनी ने की व्यापक तैयारियां, सांसद संतोष पांडेय होंगे मुख्य अतिथि .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अरनब चक्रवात से फसल क्षति का सर्वेक्षण तेज, खेतों में पहुंचकर उप संचालक कृषि तरुण प्रधान ने लिया जायजा ..

मालखरौदा और डभरा के प्रभावित गांवों में किया निरीक्षण, किसानों को जल निकासी और फसल बीमा की सूचना देने दी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में गरजे सच्चिदानंद उपासने, बोले– वोट चोरी का झूठ फैला रही कांग्रेस, राहुल गांधी पहले पढ़ें अपनी दादी का इतिहास ..

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भाजपा की विशाल संगोष्ठी, कांग्रेस के आरोपों और एसआईआर विरोध पर साधा निशाना...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद स्कूल में चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार ..

30 लोहे की सेटरिंग प्लेट बरामद, चोरी में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की जब्त .. सक्ती, जिले के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती जिले के राज्योत्सव में मुख्य अतिथि कौन? सांसद कमलेश जांगड़े या देवेंद्र प्रताप सिंह! ..

दो दिनों में जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी हुईं दो अलग-अलग विज्ञप्तियां, नगर से लेकर जिले तक चर्चाओं का बाजार...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

वोट चोरी नहीं होती तो जिले के कांग्रेस विधायक अधिक मतों से जीतते : गिरधर जायसवाल ..

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सक्ती विधानसभा क्षेत्र में हुए 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उल्लेख, भाजपा...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती में धूमधाम से मनाया गया ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’, किसानों के खातों में पहुंची 24वीं किस्त ..

सक्ती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज देश के करोड़ों किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन रहा। माननीय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending