Connect with us

खबर सक्ती ...

नेता प्रतिपक्ष व सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत ने परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया अपना जन्मदिन ..

Published

on

सक्ती, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सक्ती के विधायक डॉ. चरणदास महंत ने अपने जन्मदिन को परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। इस खास अवसर पर उन्होंने स्व. बिसाहू दास महंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद तुर्रीधाम में भोलेनाथ और सक्ती स्थित हनुमान मंदिर एवं मां महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्र की समृद्धि व कल्याण की कामना की।

डॉ. महंत ने जन्मदिन पर अपने समर्थकों के बीच केक काटा और सभी को धन्यवाद दिया। रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, खरसिया और जांजगीर-चांपा समेत अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समर्थक व शुभचिंतक बधाई देने पहुंचे।

धार्मिक स्थलों पर दर्शन और सेवा –

जन्मदिन के दिन डॉ. महंत ने सबसे पहले सारागांव में अपने पूज्य पिता स्व. बिसाहू दास महंत और माता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात, अपनी पत्नी और सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत, पुत्र सूरज महंत व अन्य परिजनों के साथ तुर्रीधाम पहुंचे। वहां उन्होंने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की शांति व खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। तुर्रीधाम में जिला पंचायत प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर और महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू ), के नेतृत्व में समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

इसके बाद डॉ. महंत ने सक्ती के सिद्ध हनुमान मंदिर और मां महामाया मंदिर में दर्शन कर पूजा की। मंदिर के बाहर उन्होंने गरीबों को कंबल वितरित कर सेवा कार्य भी किया।

समर्थकों का जोश और कार्यक्रमों की धूम –

डॉ. महंत बिसाहू दास उद्यान पहुंचे, जहां किसान नेता सादेश्वर गबेल ने उन्हें धान की बालियों से बनी माला पहनाकर स्वागत किया। डॉ. महंत ने भी अपने पिता की प्रतिमा पर धान की माला अर्पित कर उन्हें नमन किया।

जन्मदिन समारोह में विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल, जिला पंचायत प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर, एवं महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू ), नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल, दादू जायसवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, नरेश गेवाड़ीन, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, बंटी धनजल, आनंद अग्रवाल, रिंकू आनंद अग्रवाल, मेनका जायसवाल, इशिता जायसवाल, सुदेश शर्मा, छोटे लाल यादव, निखिल चंद्र, राहुल अग्रवाल, सोनू कुरैशी, भूरू अग्रवाल, मनोज जायसवाल, पीयूष रॉय, महबूब खान, लाला सोनी, अमित राठौर, नान्हू भांचा, रामसजीवन देवांगन, राकेश महंत और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डॉ. महंत ने समर्थकों के साथ मिलकर केक काटा और जमकर आतिशबाजी भी हुई। उन्होंने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा, “आप सभी का प्यार और समर्थन ही मेरी असली ताकत है। आपकी इसी तरह की निष्ठा और सहयोग के लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा।”

बधाइयों की बाढ़ –

दिनभर समर्थक उन्हें बधाई देने के लिए जुटे रहे। मोबाइल, फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्हें बड़ी संख्या में शुभकामनाएं प्राप्त हुईं। डॉ. महंत ने सभी का धन्यवाद करते हुए अपने समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending