Connect with us

खबर सक्ती ...

बडी खबर: खरीफ 2023-24: कस्टम मिलिंग में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 4 राइस मिलों पर कार्यवाही ..

Published

on

सक्ती, खाद्य विभाग, मार्कफेड और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की संयुक्त टीम ने खरीफ वर्ष 2023-24 की कस्टम मिलिंग प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाली चार राइस मिलों की जांच की। इनमें श्री बालाजी फूड्स (सक्ती), श्री सती दादी एग्रो (मालखरौदा), मेसर्स राधारमन अग्रवाल (सक्ती), और श्री शिव राइस मिल (मालखरौदा) शामिल हैं।

जांच में पाया गया कि मिलर्स ने धान का उचित रखरखाव नहीं किया और स्टॉक स्टैकिंग में अनियमितताएं पाई गईं। इसके अलावा, चावल जमा करने की निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं किया गया। छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के तहत इन मिलर्स पर कार्यवाही की जा रही है।

विभाग ने मिलर्स को धान और चावल की स्टॉक स्टैकिंग गणना योग्य तरीके से करने और समय पर चावल जमा कराने की सख्त हिदायत दी है। भारतीय खाद्य निगम के अनुसार, स्टैक आवंटन के 15 दिनों के भीतर चावल जमा करना अनिवार्य है।

जिले में खरीफ 2024-25 के लिए 90 राइस मिलों ने पंजीयन कराया है, जिनमें से 21 मिलों ने अनुबंध निष्पादित कर धान का उठाव शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 8,40,000 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है, जिसमें से 94,160 क्विंटल के डिलीवरी ऑर्डर जारी किए गए और 12,080 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है।

प्रशासन ने राइस मिलों को निर्देश दिए हैं कि उपार्जन केंद्रों से धान का तेज उठाव सुनिश्चित करें और चावल जमा करने की प्रक्रिया में कोई भी लापरवाही न बरतें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

अवैध धान भंडारण पर दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त ..

कोचिया, बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा ..

मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया जोर...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने किया ऑडिट पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को बताया सुशासन का आधार , लेखा...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

मुख्य अतिथि के इंतजार में बीत गया जिले का जनजातीय गौरव दिवस, नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ..

ई-आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में था नाम, समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और एसपी सहित जनप्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर महिला को कर रहा था परेशान, आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल .. सक्ती, सोशल मीडिया...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

धान खरीदी केंद्रों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, मसनिया खुर्द और खैरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीदी पर जोर, डेनेज-तिरपाल से लेकर पेयजल एवं तकनीकी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending