Connect with us

खबर सक्ती ...

वृहद महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम में विष्णु की पाती पाकर महिलाएं आत्मविश्वास और उत्साह से हुई भरपूर ..

Published

on

जब हम माताओं-बहनों के खाते में महतारी वंदन की राशि भेजते हैं तो हमें होती है गौरव की अनुभूति – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

सक्ती, जिले में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंची विभिन्न महिलाएं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ के जन-मन के लिए प्रेषित विष्णु की पाती पढ़कर आत्मविश्वास और उत्साह से भरपूर दिखी। विष्णु की पाती पाकर सभी महिलाओं में एक नई उत्साह और खुशी का संचार होता दिखा। मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित विष्णु की पाती में उन्होंने कहा है, कि जब हम माताओं-बहनों के खाते में महतारी वंदन की राशि भेजते हैं,तो हमें गौरव की अनुभूति होती है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जनादेश परब के उपलक्ष्य में आज महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत जिले के प्रत्येक विधानसभा मुख्यालय पर वृहद महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन तथा महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही हितग्राहियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रेषित विष्णु की पाती का वितरण किया गया। विष्णु की पाती पाकर महिलाओ ने खुशियां जाहिर की है। इस अवसर पर वंदन योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता कुर्सी दौड़, मटकी फोड़ का आयोजन किया गया और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही साथ हितग्राहियों व अन्य सभी महिलाओं व ग्रामीणजनों को जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए शपथ भी दिलाया गया व गोद भराई तथा अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने जनादेश के वर्षगांठ पर विष्णु की पाती भेजकर अपनी खुशियां साझा की हैं। उन्होंने कहा है कि माताओं और बहनों की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ महतारी की खुशहाली है। महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ दे रहे हैं। यह आपके भाई की ओर से आपको सादर उपहार है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश में कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप राज्य में माताओं-बहनों के आत्म सम्मान बढ़ाने और स्वावलंबन के लिए यह पुनीत कार्य हो रहा है। जब हम माताओं-बहनों के खाते में राशि भेजते हैं, तो हमें गौरव की अनुभूति होती है। मुझे खुशी है कि माता-बहनें अपनी मर्जी से इस राशि का उपयोग कर रही हैं। कहीं कोई बहन अपने परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों, परिवार के पोषण और स्वास्थ्य के लिए इस राशि का उपयोग कर रही हैं, तो कहीं कोई माता अपने बच्चों की पढ़ाई में इसे खर्च कर रही हैं। महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही अनेक माताओं-बहनों ने इस राशि से स्वयं का व्यवसाय भी शुरू किया है। जो माताएं-बहनें अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहती हैं या नया व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं, उन्हें महतारी शक्ति ऋण योजना के अंतर्गत 25 हजार रूपए तक ऋण भी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हम पूरे संकल्प के साथ मां भारती और छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा कर रहे हैं। आप सभी की भागीदारी के साथ प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। आपका यह भाई हमेशा आपके साथ खड़ा है। ईश्वर आपको तथा आपके परिवार को निरंतर सुख- समृद्धि प्रदान करें। आप सभी को आगामी नववर्ष की शुभकामनाएं। जिले के प्रत्येक विधानसभा मुख्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में महिला हितग्राही, गणमान्य नागरिक व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन में शामिल होने सक्ती से 130 कांग्रेसजन पहुंचे दिल्ली ..

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दिल्ली कूच, रामलीला मैदान की महारैली में होंगे शामिल .. सक्ती, कांग्रेस और इंडिया...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती में 1 नवंबर को होगी प्रबुद्ध जन गोष्ठी ..

भाजपा जिला संयोजक नितिन सोनी ने की व्यापक तैयारियां, सांसद संतोष पांडेय होंगे मुख्य अतिथि .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अरनब चक्रवात से फसल क्षति का सर्वेक्षण तेज, खेतों में पहुंचकर उप संचालक कृषि तरुण प्रधान ने लिया जायजा ..

मालखरौदा और डभरा के प्रभावित गांवों में किया निरीक्षण, किसानों को जल निकासी और फसल बीमा की सूचना देने दी...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

डभरा में गरजे सच्चिदानंद उपासने, बोले– वोट चोरी का झूठ फैला रही कांग्रेस, राहुल गांधी पहले पढ़ें अपनी दादी का इतिहास ..

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भाजपा की विशाल संगोष्ठी, कांग्रेस के आरोपों और एसआईआर विरोध पर साधा निशाना...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद स्कूल में चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार ..

30 लोहे की सेटरिंग प्लेट बरामद, चोरी में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की जब्त .. सक्ती, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले के राज्योत्सव में मुख्य अतिथि कौन? सांसद कमलेश जांगड़े या देवेंद्र प्रताप सिंह! ..

दो दिनों में जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी हुईं दो अलग-अलग विज्ञप्तियां, नगर से लेकर जिले तक चर्चाओं का बाजार...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

वोट चोरी नहीं होती तो जिले के कांग्रेस विधायक अधिक मतों से जीतते : गिरधर जायसवाल ..

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सक्ती विधानसभा क्षेत्र में हुए 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उल्लेख, भाजपा...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में धूमधाम से मनाया गया ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’, किसानों के खातों में पहुंची 24वीं किस्त ..

सक्ती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज देश के करोड़ों किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन रहा। माननीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर शासकीय कार्यालयों तक चला स्वच्छता अभियान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिया स्वच्छता का संदेश ..

विशेष अभियान 6.0 के तहत कार्यालय परिसरों की सफाई, अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण और अनुपयोगी सामग्री का किया गया निस्तारण...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विषय पर महाविद्यालय में गूंजे विचार, प्रतिभाओं ने दिखाई अपनी मेधा –

भाजपा जिला संयोजक राम नरेश यादव ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों और जागरूक नागरिकता का बताया महत्व, निबंध, भाषण एवं...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending