Connect with us

खबर सक्ती ...

कैशलेस चिकित्सा सुविधा: शासकीय कर्मचारियों के लिए जल्द लागू करने की मांग तेज ..

Published

on

आर्थिक बोझ कम करने और इलाज को सुगम बनाने पर जोर ,

मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री से जल्द निर्णय की अपील – चंद्र प्रकाश तिवारी ..

सक्ती, प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और उनके आश्रित परिजनों को आर्थिक समस्याओं से राहत दिलाने और बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए कैशलेस चिकित्सा सेवा लागू करने की मांग जोर पकड़ रही है। छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ ने इस संबंध में प्रदेश सरकार से जल्द कार्रवाई की अपील की है।

संघ के संभागीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि मान्यता प्राप्त सरकारी और निजी अस्पतालों में कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा बेहद जरूरी है। वर्तमान में इलाज के दौरान कर्मचारियों को अपनी जेब से भारी रकम खर्च करनी पड़ती है, जिसके बाद क्षतिपूर्ति राशि मिलने में देरी होती है। यह प्रक्रिया कई बार कर्मचारियों के लिए आर्थिक बोझ का कारण बनती है।

चंद्र प्रकाश तिवारी ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा योजना लागू होने से राज्य सरकार के सभी विभागों के कर्मचारियों को राहत मिलेगी। इससे न केवल महंगे इलाज का बोझ कम होगा, बल्कि इलाज की प्रक्रिया भी सरल और त्वरित होगी। संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री से अपील की है कि शासकीय कर्मचारियों के हित में जल्द से जल्द यह योजना लागू की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि यह सुविधा लागू होने पर कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों को भी राहत मिलेगी। तिवारी ने सरकार से उम्मीद जताई कि वह इस मांग को गंभीरता से लेकर कर्मचारियों के साथ न्याय करेगे।

इस मुद्दे पर कर्मचारी संघों द्वारा प्रदेश भर में समर्थन जुटाया जा रहा है, और जल्द ही सरकार से ठोस निर्णय की उम्मीद की जा रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा1 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा1 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending