Connect with us

खबर सक्ती ...

नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने विदाई समारोह पर सभी पार्षदों का प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया सम्मान ..

Published

on

सक्ती, नगर पालिका के पाँच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर नगर पालिका सभागृह में सभी पार्षदों अध्यक्षों की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ तिवारी ने अपने उद्बोधन के साथ विदाई समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल एवं सभी पार्षदों ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल को साझा करते हुए कहा कि सक्ती नगर पालिका में चहमुखीं विकास हुआ है। नगर पलिका सभागार में पार्षदों के विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी। इसमें सभी पार्षदों ने पांच साल की यादें साझा की और पार्षदो ने अपने अपने कार्यकाल को याद करते हुए विदाई समारोह के दौरान पार्षदों ने कहा हम सभी अपने-अपने वार्डों में अच्छा कार्य किए हैं जिससे हम पुन: इस बार भी जीत हासिल होगी और फिर से नगर पालिका में चुनकर आएंगे। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल के पति ने कहा मेरी पत्नी अध्यक्ष बनी थी तो हम एक सपना लेकर चल रहे थे कि नगर को स्वच्छ कचरा मुक्त सड़क नाली पानी का सपना लेकर चले थे और सभी पार्षदों के सहयोग से नगर में पूरा विकास हुआ और जिस प्रकार से आप सभी पार्षदों का अध्यक्ष के प्रति सहयोग रहा वह सराहनीय है श्रीमती सुषमा जायसवाल ने कहा सभी पार्षदों का मुझे पुरा सहयोग मीला और आप सभी ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभायी है। पक्ष-विपक्ष पार्षद एकजुट रहे। उन्होंने कहा कि आज का दिन नई शुरुआत का भी दिन है। अगली पारी की तैयारी का दिन है, सुषमा ने कहा पक्ष विपक्ष ने जनता के काम पर ध्यान दिया। सभी पार्षदों ने अपने वार्डो पर ध्यान दिया और वहां पर विकास के काम कराने की पहल की। सभी पार्षदों ने कहा हम हंसी खुशी होकर विदा जरूर हुए हैं। लेकिन हम फिर परिषद में चुनकर पहुचेगें।

विदाई समारोह कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ तिवारी विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल गिरधर जायसवाल, पार्षद श्रीमती चांदनी सहिस, राम सजीवन देवांगन, ईश्वर लोधी, निशा महबूब, रजनी संजय अग्रवाल, गजेंद्र यादव (पिंटू), सुकून लव सोनी, घनश्याम जायसवाल, विजय लखन देवांगन, गजाधर यादव, रिकी सेवक, रीना नरेश गेवाडीन, धनंजय नामदेव, सरला निराला सहित नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी ने सभी पार्षद अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जयसवाल ने सभी पार्षदों को प्रतीक चिन्ह भेठ कर सभी का अभिनंदन किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

अवैध धान भंडारण पर दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त ..

कोचिया, बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा ..

मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया जोर...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने किया ऑडिट पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को बताया सुशासन का आधार , लेखा...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

मुख्य अतिथि के इंतजार में बीत गया जिले का जनजातीय गौरव दिवस, नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ..

ई-आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में था नाम, समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और एसपी सहित जनप्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर महिला को कर रहा था परेशान, आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल .. सक्ती, सोशल मीडिया...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

धान खरीदी केंद्रों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, मसनिया खुर्द और खैरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीदी पर जोर, डेनेज-तिरपाल से लेकर पेयजल एवं तकनीकी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending