Connect with us

खबर कोरबा

सराफा व्यवसायी की हत्या पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जताई चिंता, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग ..

Published

on

कोरबा, शहर के व्यस्ततम क्षेत्र टीपी नगर में रविवार की रात सराफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी की दो नकाबपोशों द्वारा निर्मम हत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने गहरा दु:ख व्यक्त किया और व्यवसायी के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

डॉ. महंत ने इस घटना को कोरबा के व्यापारियों और नागरिकों के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा, “इस प्रकार की घटनाएं न केवल व्यापारिक समुदाय को भयभीत करती हैं, बल्कि आम नागरिकों में भी असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं।”

नेता प्रतिपक्ष ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई कर दोषियों को पकड़कर सख्त सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को अपनी सक्रियता और सतर्कता बढ़ानी होगी, ताकि नागरिकों का पुलिस पर विश्वास बना रहे।

घटना के बाद व्यापारिक समुदाय और स्थानीय निवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है। व्यवसायियों ने इस मामले में त्वरित न्याय की मांग की है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता जताई है।

यह घटना न केवल कोरबा बल्कि पूरे राज्य के लिए एक चेतावनी है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों की सुविधाओं पर विशेष जोर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर जयश्री जैन ..

ई-ऑफिस प्रणाली से होगा शासकीय कामकाज, लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश ..

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने लिए गए दाल, चावल और पनीर के नमूने, लापरवाही पर प्रतिष्ठानों को थमाया नोटिस .....

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

जैजैपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 2.28 करोड़ से बनेंगे 8 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती चन्द्रा ने किया 5 गांवों में भूमिपूजन, ग्रामीणों को...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जाजंग में अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार ..

घर की रसोई में छिपाकर रखी थी 6.9 लीटर महुआ और देशी शराब, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .....

खबर कोरबा1 दिन ago

बडी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की नजर, आकस्मिक निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित ..

मान्यता के मापदंडों और शैक्षणिक सुविधाओं की होगी जांच, कलेक्टर ने जारी किया आदेश .. कोरबा, जिले में संचालित मान्यता...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील की जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था, अवैध धान की आवक रोकने 4 चेक पोस्ट तैनात, सभी 9 तहसीलों में उड़नदस्ता दल सक्रिय ..

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर दिया जोर, कोचियों-बिचौलियों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending