Connect with us

ख़बर रायपुर

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगपुरा में किया वृक्षारोपण ..

Published

on

छत्तीसगढ़ में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बढ़ावा ..

रायपुर, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ आज दुर्ग जिले के नगपुरा स्थित रेस्ट हाऊस में वृक्षारोपण कर छत्तीसगढ़ राज्य में एक पेड़ मां के नाम अभियान को बढ़ावा देने के साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को शुद्ध और हरा-भरा बनाना है। अभियान के तहत देशभर में मार्च 2025 तक 140 करोड़ पौधों का रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य में 4 जुलाई 2024 को एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपनी माता के सम्मान में पौधा लगाने और वृक्षारोपण स्थलों का नाम स्थानीय देवी-देवताओं के नाम पर रखने का आह्वान किया है। यह पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सांस्कृतिक और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने की अभिनव पहल है। छत्तीसगढ़ राज्य में इस अभियान के तहत 4 करोड़ पौधों का रोपण किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि “पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन, छांव, और फल देते हैं। धरा को हरा-भरा बनाए रखने और जीवन बचाने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम पेड़ लगाएं, उनकी सुरक्षा करें और पर्यावरण को संरक्षित करें। राज्य में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्कूलों, छात्रावासों, आंगनवाड़ी केंद्रों, पुलिस चौकियों, अस्पतालों, सरकारी और निजी संस्थानों की खाली जमीनों में पौधरोपण किया जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती में दवा दुकानों का किया औचक निरीक्षण, बिना पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती के निर्देश ..

सक्ती, सचिव एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार “सही दवा, शुद्ध आहार—यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत 4 एवं 5...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

विकसित कृषि संकल्प अभियान–2026 की शुरुआत, जागरूकता रथ गांव-गांव करेगा किसानों को जागरूक ..

खरीफ से पहले किसानों को सशक्त बनाने की पहल, आधुनिक तकनीक व योजनाओं से जोड़ने अभियान शुरू .. सक्ती, किसानों...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न ..

वन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुधारने के निर्देश .. रायपुर, मुख्य सचिव ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने समाजसेवी मोहम्मद नफीस कुरैशी को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत ने स्टेशन रोड क्षेत्र के निवासी एवं प्रतिष्ठित...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

अघोषित बिजली कटौती पर सख्त हुए डॉ. चरणदास महंत, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश ..

सक्ती में नए सब स्टेशन की तैयारी तेज, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का भरोसा .. सक्ती, जिले में लगातार हो...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन पर शिकंजा, 1 जेसीबी व 4 ट्रैक्टर जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सक्ती पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिले में जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत मालखरौदा से हुआ सुशासन तिहार का आगाज ..

समाधान शिविर में जनसमस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण .. सक्ती, आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, शाासकीय योजनाओं की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार, 15 दिन में सुधार नहीं तो विद्युत कार्यालय का घेराव ..

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का ज्ञापन, ‘सुशासन’ पर सवाल—बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी क्षेत्र में नहीं .. सक्ती, क्षेत्र में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बंगाल में भाजपा की जीत पर सक्ती में जश्न, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाई खुशी ..

भाजपा की प्रचंड विजय पर गूंजा सक्ती: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक एवं जिला भाजपा कार्यालय में मनाया उत्सव .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

खैरा-रानीगांव में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल का छापा: 14.85 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा: दो जगह कार्रवाई, आरोपियों को भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending