Connect with us

ख़बर रायपुर

रायपुर के 25 मेडिकल स्टोर्स पर औषधि निरीक्षकों तथा रायपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन जाँच कार्यवाही ..

Published

on

11 मेडिकल स्टोर्स में नारकोटिक्स औषधियों की बरामदगी, एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही ..

रायपुर, राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा एएसपी क्राइम रायपुर एवं सहायक औषधि नियंत्रक रायपुर के नेतृत्व में रायपुर जिला के अलग अलग स्थानों पर संचालित विभिन्न 25 मेडिकल स्टोर्स की औषधि निरीक्षकों तथा रायपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन जाँच कार्यवाही किया गया है। जाँच कार्यवाही नारकोटिक औषधियों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण बनाने हेतु किया गया। जाँच कार्यवाही में कुल 12 औषधि निरीक्षक तथा पुलिस विभाग से निरीक्षक, उप निरीक्षक प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की 14 सदस्य अर्थात दोनो विभाग से कुल 26 अधिकारीगण शामिल रहे। जाँच कार्यवाही के लिए कुल 12 टीम गठित की गयी थी।

कार्यवाही में टेस्ट परचेस किया गया , कुल 11 दुकानों – 1. सुमित मेडिकल स्टोर्स पचपेडी नाका, 2. मां भवानी मेडिकल स्टोर्स गुढियारी 3. गणपति मेडिकल स्टोर्स गुढयारी, 4. रॉयल मेडिकल स्टोर्स, मठपुरेना 5. सतकार मेडिकल स्टोर्स फाफाडीह 6. मास्टर मेडिकल स्टोर्स फाफाडीह 7. सागर मेडिकल स्टोर्स बीरगांव, 8. लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स खरोरा, 9. छाया मेडिकल स्टोर्स भैसा आरंग, 10. श्री राम मेडिकल स्टोर्स कौलाशपुरी टिकरापारा, 11. ऋषि मेडिकल स्टोर्स संतोषी नगर, में नारकोटिक्स औषधियों की बरामदगी की गयी है। इनके पास मौके से विक्रय दस्तावेज नहीं मिला। इन मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध ड्रग एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अन्य मेडिकल स्टोर्स में औषधि नियमावली की अनियमितता पायी गयी है जिन्हे नोटिस देकर स्पष्टीकरण माँगा जा रहा है संतोषप्रद जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

पूर्व में इसी प्रकार 02 दिसम्बर 2024 को रायपुर जिले में ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा कुल 30 दुकानों में संयुक्त जाँच कार्यवाही किया गया था जांच उपरांत कुल 02 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त किये गए तथा 12 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किये गए थे। एवं 11 दिसम्बर 2024 को जिला बिलासपुर में ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा कुल 45 दुकानों में संयुक्त जाँच कार्यवाही किया गया था जिसमे कुल 29 दुकानों के लाइसेंस को निलंबित किया गया था।

राज्य के समस्त जिलों के मेडिकल स्टोर्स में नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर नियंत्रण हेतु आगामी समय में इसी प्रकार से ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चरणबद्ध तरीको से कार्यवाही की जावेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending