Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाई तेज: सांसद राधेश्याम राठिया एवं कमलेश जांगड़े के निर्देश पर आबकारी विभाग सख्त ..

Published

on

34 लीटर अवैध शराब और नकली गोवा मदिरा के साथ आरोपी गिरफ्तार ,

संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया और कमलेश जांगड़े के निर्देश के पालन में सहायक आयुक्त आबकारी सोनल नेताम के नेतृत्व में अवैध मदिरा परिवहन धारण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में आबकारी आयुक्त सह सचिव आर संगीता तथा कलेक्टर धर्मेश साहू के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन मिल रहा है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त सरसीवा प्रभारी विपिन कुमार पाठक को मुखबिर से बेलादुला चौकी के अंतर्गत ग्रामों में नॉन ड्यूटी पैड नकली गोवा मदिरा के परिवहन धारण एवं विक्रय करने की सूचना मिली।

सूचना की पुष्टि होने पर आबकारी टीम को लेकर बेलादुला की ओर रवाना हुए। पतासाजी करने पर ग्राम तेंदुदरहा में पुनीत लाल पटेल पिता सुखराम द्वारा अपने दो पहिया वाहन मोटर सायकल हीरो ग्लैमर सीजी 06 पी 1520 से नॉन ड्यूटी पैड गोवा मदिरा जिस पर होलोग्राम एवं बारकोड का लगा नहीं होना पाया को अपने आधिपत्य में झोले में रखकर विक्रय एवं परिवहन करते जाना पाया गया मौके पर आरोपी से सख्ती से नकली गोवा के संबंध में पूछताछ करने पर अपने मकान में मदिरा को रखे जाने के संबंध में बताया। पुलिस चौकी बेलादुला प्रभारी को इस प्रकरण से अवगत करते हुए अभियुक्त के मकान की पतासाजी करवाई गई तथा सहयोग हेतु कहा गया।

पुलिस एवं आबकारी की संयुक्त टीम अभियुक्त के ग्राम किसड़ा में स्थित मकान पर उपस्थित हुए। मकान एवं बाड़ी के विधिवत तलाशी लेने पर मकान के कमरे से 20 नग नॉन ड्यूटी पैड नकली गोवा मदिरा एवं एक बोरी के अंदर बड़ी पालीथीन झिल्ली में भरे 25 लीटर कच्ची महुआ शराब को बरामद किया गया और मौके पर ही मदिरा का परीक्षण कर कब्जा आबकारी टीम ने लिया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर नकली गोवा मदिरा (नॉन ड्यूटी पैड) के भण्डारण परिवहन करने के बारे में कुछ संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क) (ख), 34(2), 36, 59(क) का प्रकरण कायम कर आरोपी को न्यायालयीन अभिरक्षा में भेजा गया। संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

इस कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक विपिन पाठक के द्वारा संपन्न की गई, जिसमें आबकारी मुख्य आरक्षक फागुलाल टंडन, धनेश्वराव, पुलिस चौकी बेलादुला आरक्षक राजेंद्र चंद्रा का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending