Connect with us

खबर सक्ती ...

पूज्य सिंधी पंचायत एवं जोधपुर एक्युप्रेशर संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 21 से 27 जनवरी तक चिकित्सा शिविर का आयोजन सक्ती मे ..

Published

on

बिना दवाइयों के होगा विभिन्न रोगों का उपचार ,

रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र 100 रुपए, इलाज पूरी तरह निःशुल्क ..

सक्ती, नगर के पूज्य सिंधी पंचायत सक्ती एवं एक्युप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग व ट्रीटमेंट संस्थान, जोधपुर (राजस्थान) के संयुक्त प्रयास से एक्युप्रेशर, वाईब्रेशन, सुजोक और नेचुरल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 21 से 27 जनवरी 2025 तक गुरुद्वारा भवन, बुधवारी बाजार रोड, सक्ती में आयोजित होगा।

शिविर का समय और विशेषताएं –

शिविर प्रतिदिन दो चरणों में चलेगा—सुबह 8:30 बजे से 12:30 बजे तक और शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. गोरधन चौधरी (MD) और डॉ. भोमराज चौधरी (MD) मरीजों का इलाज करेंगे। प्रत्येक मरीज को 15 से 20 मिनट का उपचार दिया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन और फीस –


शिविर में भाग लेने के लिए 7 दिन की रजिस्ट्रेशन फीस मात्र 100/- रुपये निर्धारित की गई है। इलाज पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा।

रोगों का इलाज बिना औषधि –

इस शिविर में बिना दवाइयों के एक्युप्रेशर, सुजोक एवं वाईब्रेशन थैरेपी द्वारा विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जाएगा।

इनमें शामिल हैं: घुटनों का दर्द, मोटापा, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, गैस व कब्ज, सर्वाइकल व कमर दर्द, साईटिका, आँख, कान, नाक, गले के रोग, वेरिकोज वेन्स, लकवा (पैरालिसिस), मानसिक तनाव व डिप्रेशन, हाथ-पैरों में झुनझुनी।

पूज्य सिंधी पंचायत की ओर से राजकुमार दरयानी ने नगरवासियों से अपील की है कि इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..48 मिनट ago

कलेक्टर के निर्देश पर सरसीवा–हसौद मार्ग की मरम्मत में आई तेजी, गड्ढों पर हो रहा डामरीकरण ..

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की थी सड़कों की स्थिति की समीक्षा, लोक निर्माण विभाग को दिए थे तत्काल...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शक्तिकुंज सक्ती में चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु ..

बीके तुलसी बहन ने कराया मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां ज्ञानगंगा और मां सरस्वती के चैतन्य स्वरूप का दर्शन; 19...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending