Connect with us

खबर सक्ती ...

वरिष्ठ अधिवक्ता विश्वनाथ सोनसरे बने अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य ..

Published

on

सक्ती, राष्ट्र और समाज की हितों में कार्यरत राष्ट्रवादी विचारधारा वाली अधिवक्ताओं की प्रमुख संस्था, अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, ने अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति का पुनर्गठन किया है। इस प्रक्रिया में सक्ती जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता विश्वनाथ सोनसरे को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। यह सक्ती जिले के लिए एक गौरवशाली अवसर है।

सोनसरे का योगदान और अनुभव –

विश्वनाथ सोनसरे वर्ष 2016 से अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद से जुड़े हुए हैं। उन्होंने जिला अध्यक्ष और प्रांत सहमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक कार्य किया है। इसके अलावा, अधिवक्ता संघ सक्ती के सचिव और अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया है।

सोनसरे को छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद, बिलासपुर द्वारा अधिवक्ताओं के चुनावी विवादों में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया था, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक संपन्न किया। उनकी सेवाभावी प्रवृत्ति और नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें यह राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बधाई और शुभकामनाएँ –

विश्वनाथ सोनसरे की इस उपलब्धि पर उनके इष्ट मित्रों और जिले के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनकी नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

सक्ति जिले के लिए यह अवसर न केवल गौरव का विषय है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...7 मिनट ago

परसदाखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने बिछाया जाल, छद्म खरीददार से कराई शराब की खरीदारी,...

खबर कोरबा19 घंटे ago

मजबूत लोकतंत्र की नींव मजबूत मतदाता सूची और जागरूक मतदान से होगी तैयार, ELC के जरिए विद्यार्थियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर ..

कोरबा जिले में 20 नवंबर तक तीन चरणों में होंगी निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं, जिला स्तर पर चयनित 10 प्रतिभागियों...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

ग्रामीण विकास के नवाचारों ने बटोरी सराहना, राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी को मिला दूसरा स्थान ..

‘छत्तीसकला’ से चमका बिहान की दीदियों का हुनर, पीएम जनमन आवास मॉडल और प्लास्टिक से सड़क निर्माण बना आकर्षण; जल...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

एनआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां, 51 पदकों से मेधावी सम्मानित ..

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी बोले- विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक, संस्थान में सात सेंटर ऑफ...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय, सर्किट हाउस, पुल एवं सड़क कार्यों का किया निरीक्षण ..

निर्धारित गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश .. रायपुर, लोक निर्माण विभाग के...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

सड़क-पुलों की गुणवत्ता सुधारने इंजीनियरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण ..

लोक निर्माण विभाग की राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 4 नवंबर को रायपुर में आयोजित , उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सक्ती विकासखंड की 08 ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से 16 नवम्बर तक आमंत्रित किए गए आवेदन ..

सकरेलीकला, परसदाखुर्द, गढगोढ़ी, पतेरापालीकला, केरीबंधा, अर्जुनी, ऋषभतीर्थ एवं बोईरडीह के लिए आवेदन किए गए आमंत्रित .. सक्ती, जिले के विकासखंड...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र ..

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी गई जानकारी , जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों ने किया अवलोकन,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

जिला सक्ती की ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण तेज, विकास कार्यों की हो रही जमीनी जांच ..

भौतिक सत्यापन के साथ पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के मानकों की हो रही गहन समीक्षा .. सक्ती, राज्य कार्यालय के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार ..

गृह मंत्री अमित शाह के आतिथ्य में आज राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending