Connect with us

खबर सक्ती ...

अड़भार नगर पंचायत चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल ..

Published

on

मां अष्टभुजी देवी के दर्शन के बाद निकली उत्साहपूर्ण रैली भाजपा नेत्री संयोगिता सिंह जूदेव, मंडल अध्यक्ष जिवेंद्र गबेल और वरिष्ठ नेता रामकुमार गबेल रहे उपस्थित ,

केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णु देव सरकार शहरी विकास में अग्रसर – रामकुमार गबेल ..

सक्ती, जिले के अड़भार नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी रमेश गर्ग सहित सभी 15 वार्डों के पार्षद पदों के उम्मीदवारों ने 28 जनवरी को नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के इस अवसर पर चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व भाजपा प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, भाजपा मंडल अध्यक्ष जिवेन्द्र गबेल, वरिष्ठ भाजपा नेता और जनपद सदस्य रामकुमार गबेल सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस मौके पर मां अष्टभुजी देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद नामांकन रैली निकाली गई। रैली में भाजपा प्रत्याशियों के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। इस दौरान संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने सभी पार्टी प्रत्याशियों से अपने-अपने वार्डों में मेहनत और सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से नगर पंचायत अड़भार में भाजपा का अध्यक्ष बनाया जा सकेगा।

वरिष्ठ भाजपा नेता और जनपद सदस्य रामकुमार गबेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार शहरी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना और युवाओं के लिए कई अन्य योजनाएं प्रदेश में लागू की जा रही हैं। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और भाजपा की प्रदेश सरकार के कार्यों को नगर पंचायत अड़भार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और पार्टी के प्रति समर्पण का माहौल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी नगर पंचायत चुनाव में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा15 घंटे ago

मजबूत लोकतंत्र की नींव मजबूत मतदाता सूची और जागरूक मतदान से होगी तैयार, ELC के जरिए विद्यार्थियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर ..

कोरबा जिले में 20 नवंबर तक तीन चरणों में होंगी निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं, जिला स्तर पर चयनित 10 प्रतिभागियों...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

ग्रामीण विकास के नवाचारों ने बटोरी सराहना, राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी को मिला दूसरा स्थान ..

‘छत्तीसकला’ से चमका बिहान की दीदियों का हुनर, पीएम जनमन आवास मॉडल और प्लास्टिक से सड़क निर्माण बना आकर्षण; जल...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

एनआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां, 51 पदकों से मेधावी सम्मानित ..

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी बोले- विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक, संस्थान में सात सेंटर ऑफ...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय, सर्किट हाउस, पुल एवं सड़क कार्यों का किया निरीक्षण ..

निर्धारित गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश .. रायपुर, लोक निर्माण विभाग के...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

सड़क-पुलों की गुणवत्ता सुधारने इंजीनियरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण ..

लोक निर्माण विभाग की राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 4 नवंबर को रायपुर में आयोजित , उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती विकासखंड की 08 ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से 16 नवम्बर तक आमंत्रित किए गए आवेदन ..

सकरेलीकला, परसदाखुर्द, गढगोढ़ी, पतेरापालीकला, केरीबंधा, अर्जुनी, ऋषभतीर्थ एवं बोईरडीह के लिए आवेदन किए गए आमंत्रित .. सक्ती, जिले के विकासखंड...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र ..

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी गई जानकारी , जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों ने किया अवलोकन,...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

जिला सक्ती की ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण तेज, विकास कार्यों की हो रही जमीनी जांच ..

भौतिक सत्यापन के साथ पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के मानकों की हो रही गहन समीक्षा .. सक्ती, राज्य कार्यालय के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार ..

गृह मंत्री अमित शाह के आतिथ्य में आज राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त .. रायपुर,...

नई दिल्ली ..2 दिन ago

ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, वर्ष 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य ..

130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending