Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर-एसपी ने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के संबंध में ली बैठक ..

Published

on

संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था रखें सुदृढ़ – कलेक्टर ..

जांजगीर-चांपा, त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा एवं एसपी विवेक शुक्ला की अध्यक्षता में सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं तैयारियों के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर उज्ज्वल पोरवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन को लेकर जिले के मतदान केद्रों की स्थिति, संवेदनशील, अति-संवेदनशील मतदान केन्द्रों की सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने सहित स्ट्रॉंग रूम, कानून व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा किया गया। उन्होंने संवेदनशील मतदान केंद्रों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं बल तैनात करने के निर्देश दिए। बैठक में चुनाव कार्य में लगे सभी निगरानी, सुरक्षा दलों को पूरी तत्परता मुस्तैदी एवं सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सहित बिजली, छाया, पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर सतत निगरानी रखने, शांति व्यवस्था बनाने, पीठासीन अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देशित किया कि विकासखंड स्तर पर एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी, सचिव, पटवारी, रोजगार सहायक, कोटवार की संयुक्त बैठक आयोजित करें। पुलिस और राजश्व की टीम समन्वय से कार्य करने एवं संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending