Connect with us

खबर सक्ती ...

आचार संहिता के उल्लंघन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 22 लीटर महुआ शराब जब्त ..

Published

on

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर तथा उप आबकारी आयुक्त बिलासपुर नोहर सिंह ठाकुर एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने आज 15 फरवरी 2025 को बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 लीटर महुआ शराब जब्त की।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वार्ड नंबर 1, सकरेलीखुर्द, थाना नगरदा निवासी अजय सुमन पिता सम्मेलाल के घर में छापामार कार्रवाई की गई। जांच में घर के दीवान में 11 प्लास्टिक बोतलों में कुल 22 लीटर महुआ शराब का अवैध भंडारण पाया गया, जिसे पंचायत निर्वाचन में बिक्री के लिए रखा गया था।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59 के तहत मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय से रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में आबकारी वृत्त सक्ती के प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी प्रधान आरक्षक गोपाल डनसेना, आबकारी आरक्षक विष्णु कौशिक, नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, राजेश कंवर, आबकारी स्टाफ बसंती चौधरी और परसराम कहरा का सराहनीय योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

अवैध धान भंडारण पर दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त ..

कोचिया, बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा ..

मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया जोर...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने किया ऑडिट पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को बताया सुशासन का आधार , लेखा...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

मुख्य अतिथि के इंतजार में बीत गया जिले का जनजातीय गौरव दिवस, नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ..

ई-आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में था नाम, समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और एसपी सहित जनप्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर महिला को कर रहा था परेशान, आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल .. सक्ती, सोशल मीडिया...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

धान खरीदी केंद्रों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, मसनिया खुर्द और खैरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीदी पर जोर, डेनेज-तिरपाल से लेकर पेयजल एवं तकनीकी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending