Connect with us

खबर कोरबा

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ..

Published

on

जिले में शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ पहले चरण का मतदान ,

कोरबा व करतला जनपद के युवा, बुजुर्ग, दिव्यांग महिला सहित सभी वर्ग के मतदाताओं ने उत्साह से किया मतदान ..

कोरबा, कोरबा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण में जिले के दो जनपद कोरबा एवं करतला में त्रिस्तरीय पंचायत पदाधिकारियों का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद वोटों की गिनती की जा रही है। मतदान के दौरान कहीं भी किसी भी तरह की अप्रिय घटना अथवा मतदान में व्यवधान की सूचना नहीं मिली है।

स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 बजे तक कोरबा जनपद में 72.47 प्रतिशत् तथा करतला जनपद में 77.04 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोनों ब्लॉक में कुल 02 लाख 28 हजार 07 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। मतदान हेतु कोरबा ब्लॉक में 224 एवं करतला ब्लॉक में 263 सहित कुल 487 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। जनपद कोरबा में कुशलता पूर्वक मतदान कराने हेतु रिजर्व दल सहित 1198 एवं करतला जनपद में 1386 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

युवाओं के साथ वयोवृद्ध मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर किया मतदान –

त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव में कोरबा व करतला जनपद में मतदान को लेकर मतदाताओं में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। सभी मतदान केन्द्रों में मतदान करने को लेकर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारे दिखाई दी। लोग पंचायत पदाधिकारियों के चुनाव में मतदान करने के लिए कतारों में खड़े होकर अपने बारी का इंतजार करते रहे। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह था। आम मतदाताओं के साथ ही वयोवृद्ध, बुजुर्ग, दिव्यांग युवा सहित अभी उम्र के मतदाता अपना वोट डालने मतदान केन्द्र पहुंचे।

कोरबा जनपद की ग्राम पंचायत कोरकोमा निवासी बुजुर्ग राजाराम कंवर, महिला मतदाता श्रीमती सनेन्द्री यादव, युवा मतदाता बंशी लाल यादव, अनिल राम, पवन कुमार राठिया ने मतदान केंद्र पहुँचकर उत्साहपूर्वक मतदान किया। उन्होंने लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाते हुए आमजनों से शत प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया।

वृद्धा जेलकुंवर ने मतदान कर लोकतंत्र निर्माण में निभाई सहभागिता –

करतला जनपद के नोनबिर्रा पंचायत की वृद्धा जेलकुंवर अपने परिजनों के साथ मतदान करने पहुंची। उन्होंने अपने पसंदीदा प्रत्याशी को अपना वोट देकर अपने दायित्व का निर्वहन किया। उनका अपने अधिकारों के प्रति सजगता अन्य ग्रामीणों के लिए प्रेरणादायक है। वृद्धा जेलकुंवर ने सभी आमजनो से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर53 मिनट ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending