Connect with us

खबर सक्ती ...

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही: कलेक्टर सक्ती ने चार अधिकारियों को किया निलंबित ..

Published

on

निष्पक्ष चुनाव के लिए सख्त प्रशासन, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई ..

सक्ती, त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन – 2025 के दौरान चुनावी प्रक्रिया में लापरवाही और उदासीनता बरतने के आरोप में चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, सक्ती द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबित अधिकारियों में बोदराम पटेल (पीठासीन अधिकारी), कृपासिंधु पटेल (मतदान अधिकारी 01), लक्ष्मीकांत पटेल (मतदान अधिकारी 02) और सलीमुद्दीन शेख (मतदान अधिकारी 03) शामिल हैं। इन अधिकारियों को निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही और उदासीनता बरतने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत निलंबित किया गया है।

मुख्यालय निर्धारित, जीवन निर्वाह भत्ता स्वीकृत निलंबन के दौरान, सभी अधिकारियों के लिए अलग-अलग मुख्यालय निर्धारित किए गए हैं। बोदराम पटेल का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, सक्ती, कृपासिंधु पटेल और लक्ष्मीकांत पटेल का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, डभरा, और सलीमुद्दीन शेख का मुख्यालय कार्यालय कार्यपालन अभियंता, सक्ती नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।

इस कड़ी कार्रवाई को आगामी चुनावों में प्रशासनिक सख्ती और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और निष्पक्ष व सुचारु चुनावी प्रक्रिया बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासन ने चुनावी प्रक्रिया में संलग्न सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने की अपील की है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन एवं...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ..

स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश, पड़ोस की सीमा अब अनिवार्य पात्रता के बजाय प्राथमिकता का आधार होगी...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

छत्तीसगढ़ एआई मिशन की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर समेत संभागों में खुलेंगे 5 सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस, 1.5 लाख शासकीय कर्मचारी होंगे प्रशिक्षित .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

स्वच्छता के राष्ट्रीय मंच पर चमकेगा छत्तीसगढ़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित ..

11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह, पिछले साल भी तीनों नगरीय निकायों...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

10 नवंबर से किसानों को जारी हो रहे धान खरीदी के टोकन, तुहर टोकन ऐप से भी मिलेगी ऑनलाइन सुविधा ..

96 सहकारी समितियों के 129 उपार्जन केंद्रों में होगी खरीदी, किसानों को समिति में लाइन लगाने की झंझट से मिलेगी...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 129 केंद्रों में होगी व्यवस्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने नोडल अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण , किसानों की सुविधा के लिए गांव-गांव मुनादी और पोस्टर-बैनर से...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

गोवर्धन पूजा अहंकार के मर्दन, प्रकृति संरक्षण और गौवंश के सम्मान का पर्व: रामनरेश यादव ..

छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष ने सपरिवार किया गौपूजन, गौवंश को कराया भोजन , पर्व के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और किसानों की उन्नति की कामना , गोवर्धन पूजा प्रकृति और गौवंश के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

मुख्यमंत्री लैलूंगा के ग्राम भुईयांपानी में आयोजित दीप महोत्सव में हुए शामिल , गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी की स्मृति...

खबर रायगढ़1 दिन ago

🚨 झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म ..

🚨 आरोपी ने महिला को नींद की दवा पिलाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी के साथ साजिश में शामिल महिला...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending