Connect with us

खबर बिलासपुर

विश्व चिंतन दिवस: स्काउट-गाइड समुदाय का प्रेरणादायक आयोजन ..

Published

on

रचनात्मक गतिविधियाँ: स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स की शानदार प्रस्तुति ,

सम्मान और पुरस्कार: प्रतिभागियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन सराहा गया ..

बिलासपुर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव व राज्य सचिव कैलाश सोनी, जिला मुख्य आयुक्त चंद्रप्रकाश बाजपेयी, जिला शिक्षा अधिकारी/जिला पदेन आयुक्त डॉ. अनिल कुमार तिवारी और राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष की भांति 22 फरवरी 2025 को विश्व स्काउट के संस्थापक लॉर्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल के जन्म जयंती को चिंतन दिवस के रुप में मनाया गया।

पं. देवकीनंदन दीक्षित कन्या उ. माध्य. वि. बृहस्पति बाजार, बिलासपुर में “विश्व चिंतन दिवस” के अवसर पर “हमारी कहानी” थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में चित्रकला, रंगोली, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता जैसे कई रचनात्मक गतिविधियाँ का आयोजित की गईं, जिनमें स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी विचार और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव रहें। अध्यक्षता मनीष गुप्ता विशिष्ट अतिथि विजय कुमार यादव, डॉ नवनीत कौशिक, राजेश पाण्डेय के , प्राचार्य श्रीमती कल्पना दुबे के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। राज्य मुख्य आयुक्त ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी स्काउट गाइड रोवर्स और रेंजर्स का उत्साहवर्धन किया और विभिन्न शिविरों के प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरला दुबे ने किया और कार्यक्रम का आभार व्यक्त संतोष कुमार त्रिपाठी STC स्काउट ने किया।

कार्यक्रम के समापन पर, प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों की घोषणा की गई और विजेताओं को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन प्रतिभागियों को दिए गए जिन्होंने “हमारी दुनिया” विषय पर अपनी अद्भुत कला और लेखन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

उक्त कार्यक्रम में जिला सचिव लता यादव, संयुक्त सचिव शत्रुहन सूर्यवंशी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट महेंद्र बाबू टंडन, स्काउटर बांके बिहारी दुबे, सूर्यकांत खूंटे, शिवा यादव, शिव साहू, रामेश्वर धुरी, गाइडर पुष्पा शर्मा, सस्मिता शर्मा, कल्पना सिंह, डॉ भारती दुबे, किरण बाला पांडे, रश्मि तिवारी, रत्ना कश्यप, रत्ना दास, स्वाति हार्डिकर, डॉ पूनम सिंह लक्ष्मी बृजवासी संध्या तिवारी मिंदु साण्डे, रागिनी चौधरी, रश्मि गुप्ता, शोभा जयसवाल, आराधना लिंकन, कामिनी सोनी, शशिकला साहू, सुयश दुबे, निशा साहू स्काउट गाइड रोवर रेंजर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया ..

रायपुर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोनमणि बोरा (भा.प्र.से.-1999) ने आज प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न ..

45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप .. रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण...

खबर कोरबा2 दिन ago

बांगो बांध से 2 जलद्वार बंद, अब 7 गेट से छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी ..

जलस्तर 358.24 मीटर, 91.54 प्रतिशत भराव; पानी की आवक घटने से लिया गया निर्णय .. कोरबा, मिनीमाता हसदेव बांगो बांध...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम ..

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की ..

किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण , नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत, खेत में पहुंचकर कलेक्टर ने लिया जायजा ..

752 गांवों के 5.34 लाख खसरों का होगा डिजिटल सर्वे, कलेक्टर ने दिए गुणवत्तापूर्ण सर्वे के निर्देश .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के सकरेली (बा.) में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, अवैध महुआ शराब बेचने वाली एक महिला गिरफ्तार, 7 लीटर मदिरा जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई...

खबर कोरबा2 दिन ago

सिमगा हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस ..

प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को दिलाई राष्ट्रभक्ति, एकता-अखंडता और नशामुक्त भारत की शपथ .. कोरबा, पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने दरहाघाट में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल ..

प्रशासन की तत्परता और विभागीय समन्वय की होगी परीक्षा, कलेक्टर ने की आमजन से सहयोग की अपील .. सक्ती, राष्ट्रीय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending