Connect with us

खबर रायगढ़

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) ने बचाई नन्हे मयंक की जिंदगी ..

Published

on

डॉक्टरों एवं चिरायु टीम के प्रयास से मयंक हुआ स्वस्थ, घर में लौटी खुशियां ..

रायगढ़, शासन की चिरायु योजना से ह्दय रोग से पीडि़त मासूम मयंक को नया जीवन मिला है। डॉक्टर एवं चिरायु टीम के अथक प्रयास से मयंक आज पूरी तरह से स्वस्थ है। जिससे उनके परिवार में खुशियां लौट आयी है।

उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिले के विकासखण्ड पुसौर अंतर्गत ग्राम कोतासुरा के रहने वाले दो वर्षीय मयंक सतनामी जन्मजात हृदय रोग से पीडि़त था। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) की टीम द्वारा नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर रही थी। इसी दौरान चिरायु टीम ने मयंक सतनामी की जांच की, जिसमें पता चला कि उसे जन्मजात हृदय में छेद है।

इसी दौरान सत्य सांई अस्पताल रायपुर के ह्दय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा 9 नवम्बर 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा में धड़कन शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें मयंक की जांच पश्चात विशेषज्ञ चिकित्सक ने सत्य सांई अस्पताल में इलाज के लिए बुलाया। 30 जनवरी 2025 को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और 10 फरवरी 2025 को सफल ऑपरेशन किया गया। पूर्ण स्वास्थ्य जांच उपरांत मयंक अब पूरी तरह से स्वस्थ है। जिसके पश्चात 17 फरवरी 2025 को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। 19 फरवरी को चिरायु वाहन से उसे उसके घर तक सुरक्षित पहुँचाया गया। साथ ही 20 फरवरी को चिरायु टीम ने पुन: घर जाकर बच्चे की स्थिति की जांच की और जिसमें मयंक पूरी तरह से स्वस्थ पाया गया। मयंक के पिता पदमन सतनामी एवं उनके परिवार ने चिरायु टीम, सत्य साई अस्पताल के डॉक्टरों एवं शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्य में पुसौर विकासखंड के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद नायक, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक नवीन शर्मा, चिरायु टीम के डॉ. संदीप भोई एवं डॉ. मंजू पटेल व टीम का विशेष सहयोग रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending