Connect with us

खबर बिलासपुर

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर ..

Published

on

बिलासपुर, प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की स्मृति में जिला स्तरीय विज्ञान दिवस का आयोजन आज माउंट लिटेरा जी स्कूल उस्लापुर में किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा अवनीश शरण शामिल हुए। इस अवसर पर शासकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय कोनी के प्रो. अवनीश उपाध्याय, शासकीय ई. राघवेन्द्र राव विज्ञान महाविद्यालय के प्रो. अविनाश पाण्डेय एवं प्रख्यात अस्थिरोग विशेषज्ञ एवं समाजसेवी डॉ. विनोद तिवारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के आयोजन हेतु आयोजनकर्ता जिला शिक्षा अधिकारी सहित समस्त प्रतिभागियों को अपनी शुभकामना दी गई। उन्होंने दैनिक जीवन में विज्ञान की महत्ता को रेखांकित करते हुए आने वाले समय में समाज के हर क्षेत्र में विज्ञान की आवश्यकता पर बल दिया। प्रो. अवनीश उपाध्याय द्वारा प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की जीवनी एवं उनके द्वारा भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में किए गए खोज के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी उपस्थित व्याख्याताओं को दी गई। प्रो. अविनाश पाण्डेय द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की महत्ता में जानकारी प्रदान करते हुए प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन का भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास में योगदान की जानकारी देते हुए रमन प्रभाव की खोज एवं 1930 में उन्हें प्रदाय नोबल पुरस्कार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आयोजन का उद्देश्य समाज में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाना ताकि भावी पीढ़ी में वैज्ञानिक दृष्टिकोणों का विकास हो सके एवं विद्यार्थी तथा शिक्षक गण विशेषकर शोध एवं नवाचार में अपना योगदान प्रदान कर सके। उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक संचेतना के विकास हेतु शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विभिन्न गतिविधियों का संचालन विद्यालय, संकुल एवं विकासखंड स्तर पर किया गया। इस कार्य में सहभागिता एवं विज्ञान विषय के प्रभावी अध्यापन तथा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के फलस्वरूप जिले के 40 व्याख्याताओं को इस अवसर पर श्रीफल, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ साइंस सेंटर तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी, माउंट लिटेरा जी स्कूल की डायरेक्टर डॉ. श्रीमती संजना तिवारी भी मौजूद थे। विज्ञान पुरस्कार हेतु चयनित 40 व्याख्याताओं सहित जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक एवं समस्त सहायक कार्यक्रम समन्वयक के साथ ही सभी विकासखण्डों के विकासखंड समन्वयक एवं शहरी स्त्रोत केंद्र अंतर्गत आने वाले समस्त संकुल केन्द्र के संकुल समन्वयक विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में माउंट लिटेरा जी स्कूल के समस्त स्टॉफ ने अपनी सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन वासुदेव पाण्डेय, शहरी स्त्रोत केन्द्र समन्वयक एवं आभार प्रदर्शन डॉ. मुकेश पाण्डेय ए.पी.सी. समग्र शिक्षा बिलासपुर ने किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...27 मिनट ago

सक्ती जिले के 718 मतदान केंद्रों की मतदाता सूची के मुद्रण के लिए निविदा आमंत्रित ..

4 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक जमा कर सकेंगे निविदा, उसी दिन दोपहर 3 बजे खोली जाएगी .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..9 घंटे ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को जिले में वर्षा की संभावना, जिला प्रशासन अलर्ट ..

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया; चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब पहुंचा ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन मैच देखने पहुंचे, मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में स्टार परफॉर्मर्स को दिए...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल रमेन डेका ..

एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन एपिकॉन-2026 में शामिल हुए राज्यपाल .. रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय ..

251.71 करोड़ रुपये मूल्य की 1,659 संपत्तियां बिकीं, पूर्ववर्ती OTS योजना की तुलना में विक्रय प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि ,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी ..

तीन जिलों में 2.70 करोड़ रुपये से बनेंगे भवन, विभागीय सेवाओं और योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन को मिलेगी मजबूती .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: अब आरक्षण काउंटर से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को भी मिलेगा यात्रा बीमा, 27 अक्टूबर से होगी शुरुआत ..

ऑनलाइन ई-टिकट की तरह काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगी बीमा सुविधा , डिजिटल भुगतान और मोबाइल नंबर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सक्ती के 165 वरिष्ठ नागरिक ओडिशा रवाना ..

पुरी के जगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर और कोणार्क सूर्य मंदिर के करेंगे दर्शन .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन की...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में शक्ति दाई शिक्षण समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन ..

शिवकुमार चौहान अध्यक्ष, बिहारी लाल नवलानी सचिव निर्वाचित .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में शक्ति दाई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending