Connect with us

ख़बर रायपुर

जनजातीय समाज के विकास को नई दिशा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में जनजाति सलाहकार परिषद की पहली बैठक ..

Published

on

जनजातीय समाज के विकास को नई दिशा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में जनजाति सलाहकार परिषद की पहली बैठक .. Kshiti Technologies

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की पुनर्गठन पश्चात पहली बैठक विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक उन्नयन, प्रशासनिक सुधार और संस्कृति संरक्षण से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में कैबिनेट मंत्री एवं जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष रामविचार नेताम सहित प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रीगण, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी एवं परिषद के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

जनजातीय समाज के विकास को नई दिशा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में जनजाति सलाहकार परिषद की पहली बैठक .. Kshiti Technologies

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिषद की पहली बैठक में सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जनजाति समुदाय की जनसंख्या 32% है, और उनका समग्र विकास हमारे राज्य की प्राथमिकता है। यह परिषद केवल विचार-विमर्श का मंच नहीं, बल्कि नीति-निर्माण और निर्णय-क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण संवैधानिक इकाई है। उन्होंने बैठक में रखे गए सभी बहुमूल्य सुझावों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और अधिकारियों से कहा कि जनजातीय समुदाय के जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी त्रुटियों के निवारण हेतु विस्तृत अध्ययन कर समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनजातीय आस्था स्थलों के संरक्षण एवं विकास हेतु देवगुड़ी के साथ-साथ सरना स्थलों को भी शामिल करने की व्यवस्था की जाए। शिक्षा में सुधार हेतु आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक स्कूलों की समस्या को शीघ्रता से हल किया जाए। जनजातीय समुदाय की आर्थिक सशक्तिकरण योजनाओं पर प्रभावी अमल किया जाए, जिससे उनकी प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हो।

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद, सरकार और जनजातीय समाज के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करती है। हम सभी सदस्य प्रदेश के एक-तिहाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से समुदाय तक पहुँचाएँ। उन्होंने परिषद द्वारा लिए गए निर्णयों को नीति-निर्माण में प्रभावी रूप से शामिल करने का आश्वासन दिया।

बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने जनजातीय समुदाय की शिक्षा, आजीविका, सामाजिक-आर्थिक विकास और प्रशासनिक सुधार को लेकर ठोस सुझाव दिए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी प्रस्तावों पर त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए एवं अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि नीतिगत सुधारों का वास्तविक लाभ जनजातीय समुदाय तक पहुँचे। यह बैठक जनजातीय समाज के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

बैठक में परिषद के सदस्यों ने जनजातीय समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिनमें जनजातीय बालिकाओं के लिए छात्रावासों की संख्या एवं सुविधाओं में वृद्धि, जनजातीय बहुल क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं भर्ती प्रक्रिया को प्रोत्साहित करना, स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर उपलब्धता एवं जनजातीय क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, आदिवासियों की पारंपरिक आजीविका को सशक्त करने हेतु विशेष योजनाएँ लागू करना, जनजातीय कला, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष योजनाएँ लागू करना शामिल है।

बैठक में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर प्रेजेंटेशन दिया और परिषद के समक्ष विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक सुश्री लता उसेण्डी, श्रीमती शंकुतला सिंह पोर्ते, श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा, श्रीमती रायमुनी भगत, श्रीमती गोमती साय, विधायक रामकुमार टोप्पो, प्रणव कुमार मरपच्ची, विक्रम उसेण्डी, आशाराम नेताम, नीलकंठ टेकाम, विनायक गोयल, चैतराम अटामी सहित मनोनित सदस्य रघुराज सिंह उईके एवं कृष्ण कुमार वैष्णव उपस्थित थे। बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, पंचायत विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया , सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, आयुक्त पदुम सिंह एल्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

एकलव्य विद्यालय छोटेमुड़पार में पूर्व छात्र मिलन समारोह का भव्य आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह .. Kshiti Technologies एकलव्य विद्यालय छोटेमुड़पार में पूर्व छात्र मिलन समारोह का भव्य आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह .. Kshiti Technologies
खबर खरसिया ..6 hours ago

एकलव्य विद्यालय छोटेमुड़पार में पूर्व छात्र मिलन समारोह का भव्य आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह ..

खरसिया, एकलव्य मॉडल रेज़िडेंशियल स्कूल, छोटेमुड़पार (खरसिया) में आज 7 दिसंबर को पूर्व छात्र मिलन समारोह (Alumni Meet) का भव्य...

जमीन गाइडलाइन में 100 से 800% वृद्धि के विरोध में सक्ती में संगठित हुआ प्रॉपर्टी संघ राहुल अग्रवाल बने अध्यक्ष .. Kshiti Technologies जमीन गाइडलाइन में 100 से 800% वृद्धि के विरोध में सक्ती में संगठित हुआ प्रॉपर्टी संघ राहुल अग्रवाल बने अध्यक्ष .. Kshiti Technologies
खबर सक्ती ...6 hours ago

जमीन गाइडलाइन में 100 से 800% वृद्धि के विरोध में सक्ती में संगठित हुआ प्रॉपर्टी संघ राहुल अग्रवाल बने अध्यक्ष ..

कल 8 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे अग्रसेन चौक में होगा गाइडलाइन वृद्धि का विरोध प्रदर्शन .. सक्ती, राज्य सरकार...

बरपाली में भव्य गीता जयंती महोत्सव सम्पन्न, सामूहिक पाठ और गीता आरती ने बांधा समां .. Kshiti Technologies बरपाली में भव्य गीता जयंती महोत्सव सम्पन्न, सामूहिक पाठ और गीता आरती ने बांधा समां .. Kshiti Technologies
खबर सक्ती ...6 hours ago

बरपाली में भव्य गीता जयंती महोत्सव सम्पन्न, सामूहिक पाठ और गीता आरती ने बांधा समां ..

स्वामी कौशलेंद्र कृष्णा जी महाराज सहित अनेक गणमान्य अतिथि हुए शामिल, विद्यार्थियों की बड़ी सहभागिता .. सक्ती, गीता जयंती आयोजन...

कानून की जीत : अपराधिक मानव वध में आरोपी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा .. Kshiti Technologies कानून की जीत : अपराधिक मानव वध में आरोपी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा .. Kshiti Technologies
खबर रायगढ़7 hours ago

कानून की जीत : अपराधिक मानव वध में आरोपी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा ..

इंस्पेक्टर कुमार गौरव साहू की सटीक विवेचना ने संगीन अपराधों में आरोपी को दिलाई कठोर सजा .. रायगढ़, पुलिस अधीक्षक...

रामलीला के दूसरे दिन मुनि आगमन, ताड़का, मारीच व सुबाहु वध की आकर्षक प्रस्तुति .. Kshiti Technologies रामलीला के दूसरे दिन मुनि आगमन, ताड़का, मारीच व सुबाहु वध की आकर्षक प्रस्तुति .. Kshiti Technologies
खबर सक्ती ...8 hours ago

रामलीला के दूसरे दिन मुनि आगमन, ताड़का, मारीच व सुबाहु वध की आकर्षक प्रस्तुति ..

सरपंच सुनीता रमेश साहू एवं ग्रामवासियों के विशेष सहयोग से ग्राम पंचायत कोटेतरा में 40 वर्ष बाद हो रहा ऐतिहासिक...

वेल विशर फाउंडेशन ने लगाया निःशुल्क दंत एवं नेत्र परीक्षण शिविर .. Kshiti Technologies वेल विशर फाउंडेशन ने लगाया निःशुल्क दंत एवं नेत्र परीक्षण शिविर .. Kshiti Technologies
खबर जांजगीर-चांपा ..8 hours ago

वेल विशर फाउंडेशन ने लगाया निःशुल्क दंत एवं नेत्र परीक्षण शिविर ..

बच्चों के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु तिलई में सराहनीय पहल .. जांजगीर-चांपा, वेल विशर फाउंडेशन द्वारा तिलई स्थित सम्पत लाल कौशिक...

खरसिया सरपंच संघ का चुनाव सम्पन्न, राधेलाल राठिया सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित .. Kshiti Technologies खरसिया सरपंच संघ का चुनाव सम्पन्न, राधेलाल राठिया सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित .. Kshiti Technologies
खबर खरसिया ..10 hours ago

खरसिया सरपंच संघ का चुनाव सम्पन्न, राधेलाल राठिया सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित ..

81 पंचायतों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन, सरपंच सदन भवन निर्माण की मांग जोरदार .. खरसिया, खरसिया सरपंच...

हरदी गाँव में बाबा साहब को श्रद्धांजलि, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन .. Kshiti Technologies हरदी गाँव में बाबा साहब को श्रद्धांजलि, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन .. Kshiti Technologies
खबर सक्ती ...10 hours ago

हरदी गाँव में बाबा साहब को श्रद्धांजलि, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन ..

सक्ती, जैजैपुर विकासखंड के ग्राम हरदी में बुधवार को ग्रामवासियों ने भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर...

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत ने अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर किया श्रद्धासुमन अर्पित .. Kshiti Technologies नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत ने अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर किया श्रद्धासुमन अर्पित .. Kshiti Technologies
ख़बर रायपुर1 day ago

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत ने अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर किया श्रद्धासुमन अर्पित ..

महंत दंपति ने संविधान निर्माता बाबासाहेब को किया नमन: समानता और समरसता के संदेश पर चलने की अपील , “पूजने...

सक्ती के अंबेडकर चौक में छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा मंच ने बाबासाहेब को दी श्रद्धांजलि .. Kshiti Technologies सक्ती के अंबेडकर चौक में छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा मंच ने बाबासाहेब को दी श्रद्धांजलि .. Kshiti Technologies
खबर सक्ती ...1 day ago

सक्ती के अंबेडकर चौक में छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा मंच ने बाबासाहेब को दी श्रद्धांजलि ..

पुण्यतिथि पर पदाधिकारियों ने सतनाम बस्ती में पहुंचकर फैलाया जागरूकता का संदेश .. सक्ती, संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के अग्रदूत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending