Connect with us

खबर बिलासपुर

कमिश्नर-आईजी ने वीसी के जरिए ली कलेक्टर- एसपी की बैठक, प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारी की समीक्षा की ..

Published

on

बिलासपुर, संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज वीडियो कॉन्फ्रेन्सिग के जरिए बिलासपुर एवं रायपुर संभाग के कलेक्टर एवं एसपी की बैठक ली। उन्होंने विशेषकर प्रधानमंत्री जी के 30 मार्च को बिलासपुर प्रवास को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में आईजी संजीव शुक्ला एवं सीसीएफ प्रभात मिश्रा भी उपस्थित थे।

संभागायुक्त ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम मोहभठ्ठा, जिला बिलासपुर में जरूर आयोजित की जा रही है लेकिन यह राज्यस्तरीय कार्यक्रम है। पूरे राज्य के हितग्राही इस समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम की प्रतीक्षा है। मोटे तौर पर 2 से 4 बजे के बीच कार्यक्रम होना प्रस्तावित किया गया है। मोहभठ्ठा में सभास्थल के साथ पार्किंग की अच्छी व्यवस्था की जा रही है। अलग-अलग जिलों के वाहनों के रूकने के लिए अलग कलर कोडिंग की जा रही है। पार्किंग स्थल एवं कार्यक्रम स्थल पर हितग्राहियों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है। कावरे ने दोनों संभाग के कलेक्टरों को इस कार्यक्रम में समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।

आईजी संजीव शुक्ला ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा सर्वोच्च महत्व का है। कोई भी व्यक्ति को बिना जांच के सभास्थल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। लगभग डेढ़ सौ मेटल डिक्टेटर गेट सभास्थल पर स्थापित किए जाएंगे। लोगों को 2-तीन घण्टे पहले पहुंचना होगा ताकि समुचित जांच के बाद उन्हें समयपूर्व प्रवेश मिल पाये। सभास्थल पर जिला प्रशासन द्वारा बैठने एवं पानी की समुचित इंतजाम रहेगा। आईजी ने कहा कि लोग जिस बस में आएंगे, उनके प्रभारी को जिम्मेदारी दिया जाए कि जितने लोगों को लेकर आयेगा,उन सभी को सकुशल वापसी की जिम्मेदारी उसी बस प्रभारी की होगी। अस्वस्थ, बच्चे और बुजुर्ग लोगों को यथासंभव कार्यक्रम से दूर रखा जाये। समारोह में लगभग 2 लाख के लगभग हितग्राहियों के आगमन की संभावना है। 25 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन में लोग आ सकते हैं। उन सबके लिए सभास्थल के आस-पास 8 बड़े पार्किंग स्थल बनाये गये है। बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने अब तक की तैयारी से सभी को अवगत कराया। उन्होंने ध्यान रखने वाले महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़1 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending