Connect with us

ख़बर रायपुर

प्रत्येक जरूरतमंद को किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार कर रही है भगीरथ प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में हुए शामिल ,

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 670 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, 8 लोगों को प्रदान किए अनुकंपा नियुक्ति पत्र ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने सिंहदेव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की लगभग 670 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही 8 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सबकी इच्छा होती है कि हमारे सिर पर छत हो। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि सभी का पक्का मकान हो, इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की। इस योजना के साथ ही छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। सभी को आवास उपलब्ध कराने के लिए भगीरथ प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। शपथ लेने के दूसरे दिन हमने कैबिनेट की बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी। पिछले 14 माह के हमारे कार्यकाल में हाउसिंग बोर्ड की स्थिति सुधरी, बोर्ड अपने पैरों पर खड़ा हुआ है। इस अवधि में हमें केंद्र से 14 लाख आवास भी मिले हैं। केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ को शीघ्र ही साढ़े तीन लाख आवास और देने जा रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अनुराग को लंबे समय से विपरीत परिस्थितियों में कार्य के लिए जाना जाता है। निश्चित ही उनके अनुभवों का लाभ छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड को मिलेगा। उन्होंने इस अवसर पर नव नियुक्त अनुराग सिंहदेव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब, किसान एवं मजदूरों के लिए नित नई योजनाएं बनाकर उनकी बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से भी आम जनता को सहज एवं किफायती दरों में मकान का सपना पूरा हो, इस उद्देश्य से बेहतर कार्य करने के लिए नव निर्वाचित अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव को बधाई दी।

कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही किफायती मूल्यों में गरीब जनता के लिए आवास तैयार करने का लक्ष्य रखा गया। हमने पूरे प्रदेश में अधूरी पड़ी लगभग 40 योजनाओं के पुनर्निर्माण का निर्णय लिया है। पुरानी संपत्तियों की बिक्री के लिए हमने ‘वन टाइम सेटलमेंट’ के नाम से हितग्राहियों को छूट देने का भी कार्य किया है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद राजनांदगांव संतोष पांडेय, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा सहित विभिन्न मंडल आयोगों के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त कुंदन कुमार, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण एवं छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

670 करोड़ की परियोजनाओं में 43.03 करोड़ रूपये की 2 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 626 करोड़ 81 लाख की 8 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल –

मुख्यमंत्री ने 670 करोड़ की लागत की जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया उनमें 43.03 करोड़ रूपये की 2 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 626 करोड़ 81 लाख की 8 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने अटल विहार योजनांतर्गत मुरमुन्दा जिला दुर्ग में 226 भवनों का निर्माण एवं 10.00 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 2457.98 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत कोतापाल जिला बीजापुर में 183 भवनों का निर्माण एवं 5.73 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 1845.32 लाख रूपये का लोकार्पण किया।
इसी तरह अटल विहार योजनांतर्गत पथर्रा राजिम जिला गरियाबंद में 363 भवनों एवं 8.307 हेक्टेयर भूमि का विकास कार्य लागत 6168.53 लाख रूपये,अटल विहार योजना भूरकोनी जिला रायपुर में 345 भवनों का निर्माण एवं 14.00 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 6103.59 लाख रूपये, सामान्य आवास योजनांतर्गत सेक्टर-12, नया रायपुर जिला रायपुर में 1052 भवनों एवं व्यवसायिक परिसर का निर्माण एवं 28.04 हेक्टेयर भूमि विकास कार्य लागत 31054.56 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत पुलगांव जिला दुर्ग में 18 सीनियर एच.आई.जी. डुप्लेक्स, 31 एच.आई.जी. डूप्लेक्स, 69 एम.आई.जी. डूप्लेक्स, 64 एल. आई. जी. 95 ई.डब्ल्यू.एस. कुल 277 स्वतंत्र भवनों का निर्माण एवं यूटिलिटी शॉप एवं 17.94 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 10311.80 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत खरतुली जिला धमतरी में 182 भवनों का निर्माण एवं 9.39 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 2699.70 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत कोकड़ापारा जिला बीजापुर में 183 भवनों का निर्माण एवं 7.89 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 2978.33 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत बंधी जिला गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही में 135 भवनों का निर्माण एवं 6.50 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 2101.65 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत कुलीपोटा जिला जांजगीर- चांपा में 61 भवनों का निर्माण एवं विकास कार्य लागत 1260 लाख रूपये की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..16 घंटे ago

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति की मासिक बैठक संपन्न, विभिन्न मांगों पर बनी आगे की रणनीति ..

जेएसडब्ल्यू पावर प्लांट के आठ भूविस्थापित गांवों के प्रतिनिधि हुए शामिल, स्वास्थ्य बीमा, पेंशन और मेडिकल वैन सहित कई मुद्दों...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

🚨 डभरा में बाइक चोरी का प्रयास नाकाम, आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार ..

🚨 रात 2:30 बजे घर के बाहर खड़ी बाइक चुराने की कोशिश, पुलिस ने चोरी की बाइक व दो चाबियां...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र को दिशा दे रहे हैं : नारायण चंदेल ..

भाजपा जिला सक्ती ने श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, नवनियुक्त एल्डरमैनों का...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले समिति पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित ..

सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी सप्ताह का सफल समापन, सहकार से समृद्धि अंतर्गत प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित .. सक्ती, कलेक्टर अमृत...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

🔮 भाजपा जोबी मंडल की पहल रंग लाई, देहजरी के ऊपरपारा में लगा नया ट्रांसफार्मर ..

🔮 लंबे इंतजार के बाद दूर हुई बिजली समस्या, नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने से ग्रामीणों को मिली राहत: जनप्रतिनिधियों को...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🌴 जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत कोटेतरा में वृहद वृक्षारोपण अभियान, ग्रामीणों ने लगाए फलदार व छायादार पौधे ..

🌴 पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश: सरपंच सुनीता रमेश साहू के नेतृत्व में कोटेतरा में हुआ वृहद वृक्षारोपण .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🔮 महुआ शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 27.6 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🚨 भीख मांगकर जीवनयापन करने वाली महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 भीख मांगकर लौट रही महिला बनी दरिंदगी का शिकार, 24 घंटे तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप; दोनों आरोपी को...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

🔮 भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत ..

🔮 पर्यटन सचिव डॉ. एस. भारती दासन और एमडी विवेक आचार्य ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत , 🔮 मंत्रिमंडल चिंतन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

🔮 अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन ..

🔮 विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में सहकारिता की भूमिका पर हुई पैनल चर्चा .. रायपुर, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending