Connect with us

खबर सक्ती ...

जिला सक्ती को तंबाकू मुक्त बनाने हेतु एक दिवसीय अंतर विभागीय कार्यशाला का आयोजन ..

Published

on

सक्ती, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सक्ती जिले में आज एक दिवसीय अंतरविभागीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कृपाल सिंह कंवर ने की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. कृती बड़ा, जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रिया एक्का एवं अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान डॉ. प्रिया एक्का ने जिले में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने स्कूल स्तर पर शिक्षा विभाग की भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला। साथ ही तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव, तंबाकू जनित कैंसर के लक्षण, पहचान, बचाव के उपाय एवं उपचार संबंधित जानकारी भी दी गई। मुख कैंसर के उपचार एवं संबंधित दवाइयों के विषय में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में संभागीय समन्वयक विलेश रावत ने जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त घोषित किए जाने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कोटपा अधिनियम 2003 के अंतर्गत धारा 4 और धारा 6 के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करने और 100 गज के दायरे में येलो लाइन कैंपेन चलाकर शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के निर्देश भी दिए। साथ ही भारत सरकार द्वारा जारी तंबाकू मुक्त विद्यालय दिशानिर्देशों के पालन पर भी बल दिया गया।

राज्य समन्वयक डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न विभागों की भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर दंत सहायक शिवलाल पटेल समेत कई विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 मिनट ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

सक्ती, बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने सक्ती जिले के प्रवास के दौरान विकासखंड मालखरौदा स्थित जनपद पंचायत कार्यालय का औचक...

खबर सक्ती ...20 मिनट ago

सक्ती एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया थाना डभरा का वार्षिक निरीक्षण, एकता वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ..

रिकॉर्ड, साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्था एवं पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का किया निरीक्षण, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर किया...

खबर सक्ती ...44 मिनट ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 16 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध...

खबर सक्ती ...49 मिनट ago

सक्ती के पनारी नहर पुल पर जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार, कई फरार ..

जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत 60 हजार का सामान जब्त .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...54 मिनट ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जिला अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक ..

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर दिया जोर .. सक्ती, बिलासपुर संभाग...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती में कामधेनु NXT टीएमटी का तकनीकी सेमिनार संपन्न, ठेकेदारों-मिस्त्रियों को बताए मजबूत निर्माण के आधुनिक सूत्र ..

श्री सिद्धिविनायक ट्रेडर्स में जुटे निर्माण क्षेत्र के विशेषज्ञ, कामधेनु टीएमटी की उन्नत तकनीक और गुणवत्ता से हुए रूबरू .....

खबर रायगढ़22 घंटे ago

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद ..

रायगढ़, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

बरसात में जान जोखिम में न डालें, सुरक्षा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : समाजसेवी चिराग अग्रवाल ..

झरनों, नदी-नालों में बढ़ते हादसों पर चिराग अग्रवाल की युवाओं से अपील— रोमांच नहीं, सुरक्षा को चुनें .. सक्ती, जिले...

खबर पाली23 घंटे ago

महर्षि वेदव्यास जयंती पर पाली के सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक आयोजन, छात्र परिषद पदाधिकारियों ने ली शपथ

गुरु परंपरा और भारतीय संस्कृति का दिया संदेश, वेदव्यास जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में प्रेरणादायी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

अवैध महुआ शराब पर पुलिस का शिकंजा, लोहराकोट में दबिश देकर एक आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, जिले में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending