Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में मुस्लिम समाज ने आतंकवाद के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च, दी शहीदों को श्रद्धांजलि ..

Published

on

पहलगाम हमले के विरोध में सक्ती में गूंजे नारे, मुस्लिम समाज ने दिखाई एकजुटता ,

भाईचारे का संदेश देते हुए मुस्लिम समाज ने आतंकवाद को बताया मानवता का दुश्मन ..

सक्ती, पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के खिलाफ शुक्रवार को सक्ती नगर में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। मुस्लिम जमात सक्ती के नेतृत्व में जामा मस्जिद से अग्रेशन चौक तक शांतिपूर्ण रैली निकाली गई, जिसमें हाथों में मोमबत्तियाँ और विरोध तख्तियाँ लिए बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंकवाद मुर्दाबाद”, “हिंदुस्तान जिंदाबाद” तथा “कश्मीर से आवाज आई, हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई” जैसे गगनभेदी नारे गूंजते रहे। प्रतिभागियों ने आतंकवाद के खिलाफ अपने कड़े विरोध और राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट समर्थन का संदेश दिया।

वक्ताओं ने कहा कि इस्लाम अमन और भाईचारे का संदेश देता है। “मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना” का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है और इसका कोई धर्म नहीं होता।

प्रदर्शन में महबूब खान, तैयब अली रिजवी, अब्दुल आरिफ, सोनू कुरेशी, अब्दुल अहमद, रजा तबरेज आलम, अमीन खान, सैयद साजिद, वाहिद गुरुजी, शकील कुरेशी, ताहिर कमर, रिजवान कुरैशी, सैयद आबिद, अब्दुल शहीद, अलिम सर सहित मुस्लिम जमात सक्ती के समस्त सदस्य सम्मिलित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर मोमबत्तियाँ जलाकर हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई और आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। प्रदर्शन ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत की गंगा-जमुनी तहजीब को तोड़ने की किसी भी कोशिश को समाज का हर वर्ग मिलकर विफल करेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन ..

लोक शिक्षण संचालनालय का कड़ा रुख- ऑफलाइन छुट्टी आवेदन पूरी तरह बैन, बायोमेट्रिक और टैज्ञ ऐप से दर्ज होगी उपस्थिति...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और राज्यगीत, नए शिक्षा सत्र से सभी स्कूलों में अनिवार्य होगी नई व्यवस्था ..

शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश, तय हुआ स्कूलों का दैनिक शेड्यूल, प्रार्थना सभा, भोजन मंत्र और राज्यगीत का होगा नियमित...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

16 जून से पूरे छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर होगा नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत, मुफ्त किताबें-यूनिफॉर्म और साइकिल का वितरण ..

15 जून तक स्कूलों की मरम्मत पूरी करने के निर्देश, प्रिंट-रिच और आकर्षक बनाए जाएंगे विद्यालय, शाला त्यागी बच्चों को...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती में यातायात पुलिस का सख्त अभियान, सड़क जाम करने वालों पर कार्रवाई ..

यातायात प्रभारी वाई.एन. शर्मा के नेतृत्व में विशेष चेकिंग, नियम तोड़ने वालों को दी कड़ी चेतावनी, किया चालान.. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के : जिला पंचायत परिसर में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ ..

जिला पंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन, 12 से 14 जून तक चलेगी तीन दिवसीय प्रदर्शनी .. सक्ती, केंद्र...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

मानव सेवा ही ईश्वरीय सेवा है इसलिए ईश्वर की प्रसन्नता मनुष्य की प्रसन्नता में देखें – पुनीत शाही बाबा अघोर संत ..

अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह ने सुदूर पहाड़ी अंचल के गांव रैनखोल में आदिवासी समुदाय के जरूरतमंद लोगों में...

खबर रायगढ़1 दिन ago

🚨 रायगढ़ पुलिस की देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ ..

🚨 सीएसपी रायगढ़ और ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में थाना साइबर और चक्रधरनगर की संयुक्त टीम ने किया रेड ,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ थीम पर सक्ती में मैराथन दौड़, युवाओं और नागरिकों ने दिखाया उत्साह ..

सक्ती, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ थीम...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

अग्नि सुरक्षा हेतु आवासीय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए गृह मंत्रालय ने जारी की एडवायजरी ..

जांजगीर-चांपा, ग्रीष्म ऋतु में तापमान बढ़ने के साथ आगजनी की घटनाओं की संभावना को देखते हुए भारत सरकार गृह मंत्रालय,...

खबर रायगढ़2 दिन ago

🚨 “अभियान संवेदना” : महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से किया गिरफ्तार ..

🚨 शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया शारीरिक शोषण, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending