Connect with us

खबर सक्ती ...

अतुल सक्ती न्यूज़ एवं पत्रकार संघ सक्ती ने राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह के निधन पर राजा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की ..

Published

on

जनसेवा और सादगी की मिसाल रहे राजा साहब – उप संपादक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू),

छत्तीसगढ़ ने खोया एक महान नेतृत्वकर्ता –
पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष तपेश शर्मा ..

सक्ती, सक्ती रियासत के अंतिम शासक एवं प्रसिद्ध जनसेवक राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह का आज 29 अप्रैल की शाम 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से सक्ती अंचल सहित पूरे छत्तीसगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई है।

पत्रकार संघ सक्ती ने जताया शोक –

पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष तपेश शर्मा एवं संघ के सभी पदाधिकारियों ने राजा साहब के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, “राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह का जाना केवल सक्ती ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका नेतृत्व, सेवा भावना और जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेगा।

राजा साहब का जीवन सादगी, सेवा और जनकल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने सक्ती क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई। क्षेत्रीय जनता उन्हें एक प्रेरणास्रोत और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता के रूप में याद करती है।

‘अतुल सक्ती न्यूज़’ परिवार की श्रद्धांजलि –

‘अतुल सक्ती न्यूज़’ के संपादक आशीष शर्मा और उप संपादक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) ने भी राजा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने सक्ती को राज्य ही नहीं, देश भर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई। उनका निधन प्रदेश के लिए एक गहरी क्षति है।

पूरे सक्ती अंचल में राजा साहब के निधन पर शोक का माहौल है। लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुखद घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सक्ती जिला बनने का मिला लाभ, रेलवे स्टेशन पर गोंडवाना एक्सप्रेस का स्टॉपेज हुआ शुरू ..

गोंडवाना एक्सप्रेस ठहराव पर डॉ. चरणदास महन्त को नागरिकों का आभार – गिरधर जायसवाल .. सक्ती, रेलवे स्टेशन सक्ती में...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

बसंत पंचमी पर ग्राम पंचायत सकरेली कलां विद्यालय में सरस्वती पूजा, शिक्षा, संस्कार और सम्मान का भव्य संगम ..

ग्राम के टॉप टेन विद्यार्थियों के लिए 21+51 हजार रुपये की घोषणा से बढ़ा उत्साह, बालिकाओं ने मारी बाजी ,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

वीर हेमू कालाणी की पुण्यतिथि पर सक्ती में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित ..

भारतीय सिंधु सभा व सिंधी पंचायत ने गुरुद्वारा भवन में अर्पित किए श्रद्धा सुमन .. सक्ती, नगर के गुरुद्वारा भवन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार ..

अवैध शराब पर पुलिस ने कशा शिकंजा: डुमरपारा में दबिश, संतोष सतनामी को भेजा जेल .. सक्ती, थाना बाराद्वार, जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर के निर्देश पर हरुमांझी जी राइस मिल सील, धान खरीदी में अनियमितता उजागर ..

जीरो टॉलरेंस की बड़ी कार्रवाई: राइस मिल में 321 क्विंटल अतिरिक्त धान-चावल जब्त .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर के निर्देशन में धान खरीदी केन्द्र आमापाली, झालरौदा और भोथिया का हुआ औचक निरीक्षण ..

धान खरीदी नोडल अधिकारी वाशु जैन ने टोकन सत्यापन, वजन, स्टेकिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा. . सक्ती, कलेक्टर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धान खरीदी पर प्रशासन सख्त: नोडल अधिकारी अपनी उपस्थिति में धान खरीदी कार्यों का प्रतिदिन कराए ओपनिंग और क्लोजिंग – कलेक्टर ..

सभी नोडल अधिकारी, एसडीएम और तहसीलदार दस प्रतिशत टोकन का रैंडमली करे सत्यापन – कलेक्टर , पात्र किसानों से एक-एक...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

“कलेक्टर के सख्त तेवर: पोता की हनुमान जी राइस मिल पर छापा, 321 क्विंटल अतिरिक्त धान मिलने पर मिल सील” ..

“धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी उजागर: कलेक्टर के निर्देश पर हनुमान जी राइस मिल सील, प्रशासन का जीरो टॉलरेंस संदेश”...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंड़की में तीन दिवसीय सतनाम महामहोत्सव का भव्य शुभारंभ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया जैतखाम पूजन ..

संतों व महापुरुषों की विचारधारा को सहेजना समाज के लिए आवश्यक : डॉ. चरणदास महंत , 33 वर्षों से सतनाम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धान खरीदी में अनियमितता पर सख्ती: कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम का नाइट पेट्रोलिंग, 24 घंटे प्रशासन अलर्ट ..

दिन के साथ रात में भी औचक निरीक्षण: धान खरीदी केंद्रों पर हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending