Connect with us

खबर सक्ती ...

सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर 1.58 करोड़ का मुआवजा, सक्ती पीठासीन अधिकारी प्रशांत शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला ..

Published

on

हरिकीर्तन राठौर की मौत पर परिवार को मिला अब तक का सबसे बड़ा मुआवजा ,

लापरवाह बस चालक की गलती पर बीमा कंपनी को देना होगा 1.58 करोड़ का हर्जाना ..

सक्ती, मृत्यु दुर्घटना दावा प्रकरण में प्रथम अतिरिक्त मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण शक्ति के पीठासीन अधिकारी प्रशांत शिवहरे ने एक करोड़ 58 लाख से अधिक रुपए का अवार्ड पारित किया है। जानकारी के मुताबिक दिनांक 28 अगस्त 2024 को मृतक हरिकीर्तन राठौर वाहन बस क्रमांक सी.जी. 19 एफ. 0972 से धमतरी से अपने कार्यालय कांकेर जा रहा था तभी सुबह 10.00 बजे एन.एच. 30 ग्राम मरकाटोला घाटी में उक्त बस को उसके चालक अनावेदक क्र०-01 ने तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये सामने से जा रही ट्रक क्रमांक ए.पी. 21 टी.जेड. 5579 को ठोकर मारकर दुर्घटना कारित किया। उक्त दुर्घटना में बस में सवार हरिकीर्तन राठौर को गम्भीर चोट आने से उन्हें धमतरी हास्पिटल इलाज हेतु ले जाया गया। जहां से गंभीर स्थिति के कारण रिफर किये जाने पर रामकृष्ण हास्पिटल रायपुर ले जाया गया और वहां ईलाज के दौरान हरि कीर्तन राठौर की मृत्यु हो गयी थी। उक्त दुर्घटना के संबंध में पुलिस थाना पुरुर जिला बालोद छ.ग. में अनावेदक क्रमांक 1 के विरुद्घ धारा 125(1), 281, 106 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्घ किया गया। उपरोक्त दुर्घटना के संबंध में मृतक की पत्नी तथा बच्चों की ओर से प्रथम अपर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण सक्ती के समक्ष क्षतिपूर्ति हेतु दावा प्रस्तुत किया गया। अधिकरण द्वारा सुनवाई करते हुये यह पाया गया कि जिस बस में मृतक हरिकीर्तन राठौर सवार था, उसके चालक द्वारा उपेक्षापूर्वक बस चलाते हुये दुर्घटना कारित किया गया था, इसलिये उक्त बस की बीमा कंपनी, आवेदिकागण को क्षतिपूर्ति देने के लिये बाध्य है। प्रशांत शिवहरे प्रथम अपर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण सक्ती ने प्रस्तुत साक्ष्य एवं दस्तावेजों के आधार पर आवेदिकागण के पक्ष में कुल-1,58,26,488/- रूपये (एक करोड़ अन्ठावन लाख छब्बीस हजार चार सौ अठासी रूपयेे) का अवार्ड पारित करते हुये संबंधित बीमा कंपनी को निर्देशित किया कि आवेदिकागण को उपरोक्त राशि प्रदान करें। इस मामले में जो क्षतिपूर्ति राशि दिलाये जाने का आदेश किया गया है वह संभवतः सक्ती न्यायालय क्षेत्राधिकार में वाहन दुर्घटना के संबंध में सबसे बड़ी क्षतिपूर्ति राशि का आदेश है। मृतक हरिकीर्तन राठौर दुर्घटना के समय 45 वर्ष के थे तथा महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर (छ.ग.) में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के पद पर पदस्थ होकर प्रतिमाह 1,11,764/- रुपये आय प्राप्त करते थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending