Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में सरपंच संघ चुनाव संपन्न, लक्ष्मी नारायण सिदार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित ..

Published

on

उपाध्यक्ष पद पर डॉ. धीरेंद्र खूंटे और योगेंद्र साहू, सचिव बने रुद्र नारायण साहू ,

पंचायतीराज को सशक्त करने का लिया संकल्प, सरपंच संघ में उत्साह का माहौल ..

सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती के बी.पी.आर.सी. भवन में आज सरपंच संघ का चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ब्लॉक की कुल 73 ग्राम पंचायतों में से 55 पंचायतों के सरपंचों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से आमापाली ग्राम पंचायत के सरपंच लक्ष्मी नारायण सिदार को सक्ती ब्लॉक सरपंच संघ का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।

इससे पूर्व 24 अप्रैल को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि चुनाव 3 मई को संपन्न होंगे। सरपंचों ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने का संकल्प लिया था, जो आज सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

उपाध्यक्ष पद के लिए बाराद्वार बस्ती के सरपंच डॉ. धीरेंद्र खूंटे और देवरमाल के सरपंच योगेंद्र साहू को चुना गया। वहीं, ग्राम पंचायत पलाड़ी कला के सरपंच रुद्र नारायण साहू को संघ का सचिव नियुक्त किया गया।

दो सह सचिव के रूप में लीमतरा की सरपंच श्रीमती मालती मनहरण भारद्वाज और सरवानी (बा) की सरपंच श्रीमती छत्त बाई कंवर को जिम्मेदारी सौंपी गई। ग्राम पंचायत नंदौर कला की सरपंच श्रीमती निर्मला कुर्रे को कोषाध्यक्ष और पंचायत खुटा दहरा की सरपंच श्रीमती कौशल्या बाई राठौर को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।

मीडिया प्रभारी के रूप में अचानकपुर के जितेंद्र राठौर और सह मीडिया प्रभारी के रूप में ग्राम पंचायत देवरी के विकास सिंह सिदार की नियुक्ति की गई। संरक्षक मंडल में ग्राम पंचायत बासीन की श्रीमती हेमलता प्रेमचंद चंद्रा, नगरदा के बॉम्बे लाल यादव तथा मसनिया कला के जयंत कुमार जांगड़े शामिल हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती अमृता कंवर, श्रीमती ननकी नोनी एवं श्रीमती तारा देवी साहू को चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सभी सरपंचों ने बधाई दी और विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में पंचायतों की समस्याओं का समाधान प्रभावी ढंग से होगा। सरपंच संघ के गठन से पंचायतीराज व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़4 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending