खबर खरसिया ..
सोण्डका विद्यालय में व्यास पूजन व गुरु-शिष्य सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न ..

विद्यार्थियों ने गीत, विचार और श्रद्धा से किया गुरुओं का वंदन ..
खरसिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोण्डका में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में व्यास पूजन एवं गुरु-शिष्य पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद कुमार द्विवेदी, श्रीमती प्राची थवाईत एवं प्रो. मेहर लाल पटेल (शासकीय नवीन महाविद्यालय, चपले) थे। विद्यालय प्राचार्य एल.डी. पटेल एवं कार्यक्रम अधिकारी रोमी कुमार जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद, मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।
उद्बोधन के क्रम में प्रो. मेहर लाल पटेल ने गुरु महत्ता को रेखांकित करते हुए बच्चों को सभी गुरुजनों को स्मरण कर वंदन करने की प्रेरणा दी। श्रीमती प्राची थवाईत ने प्राचीन गुरुकुल परंपरा को याद दिलाते हुए गुरु-शिष्य संबंध की सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला। आनंद कुमार द्विवेदी ने गीत-संगीत के माध्यम से माता-पिता को प्रथम गुरु बताया, जिससे उपस्थित जनमानस प्रभावित हुआ।
प्राचार्य एल.डी. पटेल ने श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों से बच्चों को जीवन में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का मार्ग बताया। इस अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों को श्रीफल भेंटकर उनका आभार प्रकट किया गया।
अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रोमी कुमार जायसवाल ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login