Connect with us

खबर पाली

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया ..

Published

on

गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित रहा प्रेरणादायक कार्यक्रम ..

पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष बिहारीलाल नवलानी, व्यवस्थापक कौशल सिंह राज, संतोष श्रीवास, राजेश अवस्थी, शिवकुमार चौहान, अरविंद पांडे, प्राचार्य चूड़ामणि साहू सहित विद्यालय के आचार्य परिवार और भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद विद्यालय के भैया-बहनों ने अपने गुरुओं को श्रीफल और पेन भेंट कर सम्मानित किया। वहीं प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने भी शिक्षकों का सम्मान वस्त्र, श्रीफल, मिठाई और पेन भेंट कर किया। समारोह का वातावरण गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता और आदर भाव से सराबोर रहा।

कोषाध्यक्ष बिहारीलाल नवलानी ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में गुरु और शिष्य के बीच अटूट संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है, क्योंकि गुरु ही शिष्य के जीवन को सही दिशा और उद्देश्य प्रदान करता है। उन्होंने बच्चों से गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और सम्मान बनाए रखने का आग्रह किया।

शिवकुमार चौहान भैया जी ने अपने संबोधन में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के प्रेरणादायक प्रसंग साझा किए। उन्होंने बताया कि राधाकृष्णन जी का जीवन शिक्षा, संस्कार और सेवा भाव का प्रतीक है। उनका जीवन दर्शन आज भी सभी के लिए मार्गदर्शक है।

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने अपने वक्तव्य में व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि जीवन में गुरु का आशीर्वाद और मार्गदर्शन ही व्यक्ति को ऊँचाइयों तक पहुँचाता है। उन्होंने अपने बचपन के दिनों के अनुभव बताते हुए गुरुओं के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

विद्यालय के प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने कार्यक्रम के अंत में सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की नींव हैं। उन्होंने विद्यालय के भैया-बहनों को अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों को अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उल्लास और उत्साह का माहौल रहा। भैया-बहनों द्वारा प्रस्तुत किए गए गीत, भाषण और कविताओं ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। मंच संचालन विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिससे उनकी प्रस्तुति कौशल की भी सराहना हुई।

इस अवसर पर संतोष श्रीवास, राजेश अवस्थी, अरविंद पांडे सहित सभी शिक्षकों का विशेष सम्मान किया गया। शिक्षक दिवस के इस आयोजन ने एक बार फिर गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता को उजागर किया और विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को प्रेरणादायक संदेश दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending