खबर पाली
देशभक्ति के रंग में रंगा पाली का सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने जीता दिल ..

झांकी, कविता और गीतों से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह, उमड़ा जनसैलाब ..
पाली, स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पावन पर्व पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण देशभक्ति के रंगों से सजा हुआ था, जहां प्रबंधन समिति के सम्माननीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, व्यवस्थापक कौशल सिंह राज, कोषाध्यक्ष बिहारी लाल नवलानी, सुरेश सोनी, भैया लाल जयसवाल, संतोष श्रीवास, राजेश अवस्थी, शिवकुमार चौहान, अरविंद पांडे, जयपाल विनायक, प्राचार्य चूड़ामणि साहू सहित बड़ी संख्या में आचार्यगण, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने सुंदर कविताएं, भाषण और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। मंच पर भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी ने सभी का मन मोह लिया। अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया और विद्यार्थियों को देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने का संदेश दिया।


व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने देश की आन, बान और शान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए और समाज में सकारात्मक दिशा देने का संकल्प लेना चाहिए। वहीं शिवकुमार चौहान ने बाल बलिदानियों की प्रेरणादायक गाथा सुनाकर सभी को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन सधे हुए शब्दों में किया गया और अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login