Connect with us

खबर सक्ती ...

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सक्ती में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान ..

Published

on

विद्यार्थियों के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका: अतिथियों ने रखे विचार ,

राजयोग मेडिटेशन और सम्मान समारोह के साथ हुआ कार्यक्रम संपन्न ..

सक्ती, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सक्ती सेवा केंद्र के सभागार में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षकों और प्राचार्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रधानपाठक भ्राता भोलाशंकर तिवारी, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय सक्ती की प्राचार्य शालू पहवा, एम.एल. जैन उच्चतर माध्यमिक महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका सवा खान, संस्कार उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार मिश्रा तथा ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र सक्ती की संचालिका ब्रह्माकुमारी तुलसी दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि भोलाशंकर तिवारी ने कहा कि शिक्षक दिवस मात्र उत्सव का दिन नहीं, बल्कि यह समाज के प्रति शिक्षकों के योगदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार हैं, जो नन्हे-मुन्ने बच्चों को संस्कारवान नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की प्राचार्य शालू पहवा ने कहा कि बच्चों का पहला गुरु मां होती है, लेकिन उनकी सफलता में शिक्षकों का भी गहरा योगदान होता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर, वकील, इंजीनियर जैसे हर पेशे में शिक्षक का मार्गदर्शन ही सफलता का आधार होता है।

वरिष्ठ शिक्षिका सवा खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरुओं के आशीर्वाद से ही विद्यार्थी जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों के आत्मविश्वास और बौद्धिक विकास का सबसे बड़ा माध्यम है। संस्कार उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य विनोद मिश्रा ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों के लिए मोबाइल और सोशल मीडिया के उपयोग पर नियंत्रण जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि माता-पिता और शिक्षक बच्चों के लिए नियम बनाएं ताकि वे तकनीक का सही उपयोग कर सकें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ब्रह्माकुमारी तुलसी दीदी ने कहा कि बच्चों को प्यार और धैर्य के साथ शिक्षा देनी चाहिए। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन के महत्व को बताते हुए कहा कि आत्मिक शक्ति बढ़ाकर ही जीवन में सकारात्मकता लाई जा सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित ब्रह्माकुमारी मधु बहन, कांति बहन और शाकुंतला बहन ने सभी शिक्षकों को तिलक लगाकर, श्रीफल, गुलदस्ता और आशीर्वाद कार्ड भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी तुलसी दीदी ने उपस्थित लोगों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया। कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षकों का मुख मीठा कराते हुए उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्था ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र के सदस्यों द्वारा किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा2 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending