Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में फिर बढ़ा अपराध का ग्राफ, एक महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ..

Published

on

सक्ती, नगर के सबसे व्यस्त इलाके वार्ड क्रमांक-15 में पुलिस अधीक्षक निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर शुक्रवार शाम दो नकाबपोश बाइक सवारों ने नगर के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष चंद्र गर्ग की पत्नी श्रीमती सरोज देवी गर्ग के गले से करीब 2 तोले सोने की चेन (मूल्य लगभग 2.30 लाख रुपये) छीन ली। घटना के समय श्रीमती गर्ग अपनी पोती मायरा के साथ शिव मंदिर जा रही थीं। गोयल ऑटो के पीछे पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर तेज रफ्तार से फरार हो गए।

चीख-पुकार के बावजूद बदमाशों को पकड़ना तो दूर, स्थानीय लोग भी सहम गए। सूचना पर नगर निरीक्षक लखन पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

लोगों में दहशत, त्योहारों से पहले सुरक्षा पर सवाल –

गणेश चतुर्थी का पर्व चल रहा है और नवरात्रि भी आने वाली है। ऐसे में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों में डर का माहौल है। दिनदहाड़े पुलिस के नाक के नीचे हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है।

पुरानी घटनाओं पर भी नहीं हुई कार्रवाई –

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले जिंदल वर्ल्ड स्कूल (ग्राम कंचनपुर) के सामने श्रीमती मधु अग्रवाल के साथ भी चेन स्नैचिंग हुई थी। आज तक पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है। लगातार हो रही घटनाओं से आम जनता का पुलिस पर भरोसा डगमगा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending