Connect with us

खबर सक्ती ...

ओआईसी हेल्थ और नर्सिंग होम टीम द्वारा स्वास्थ्य मानकों के अनुपालन के लिए जिले के विभिन्न पैथोलॉजी केंद्रों का किया गया औचक निरीक्षण ..

Published

on

         
सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में ओआईसी हेल्थ प्रीतेश सिंह राजपुत और जिला नर्सिंग होम एक्ट टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पैथोलॉजी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जैजैपुर विकासखण्ड के चार पैथालॉजी संस्थानो, मा गायत्री पैथोलॉजी, आरोग्य पैथोलॉजी, महामाया पैथोलॉजी, लाईफ केयर पैथोलॉजी तथा एम जे डे क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा विभिन्न तकनीकी मानको उपकरणों की उपलब्धता, गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रिया, कर्मचारी योग्यता, टेस्ट रिपोर्टिंग की प्रमाणिकता, रिकॉर्ड संधारण पद्धति तथा बायोमेडिकल वेस्ट के निपटान की व्यवस्था का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।

निरीक्षण में पाया गया कि दो पैथालॉजी क्लीनिक मां गायत्री पैथालॉजी और आरोग्य पैथालॉजी में निर्धारित मानको का पूर्णतः पालन नहीं किया जा रहा था। जिसमें मानव संसाधन की कमी, आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाओं का अभाव, पंजीकृत कर्मियो की अनुपस्थिति तथा प्रलेखन और टेस्ट रिपोर्टिंग प्रणाली में अनियमितताएँ सम्मिलित थी। उक्त कमियो को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित संस्था को तत्काल प्रभाव से सभी तकनीकी एवं संचालनात्मक मानको का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया तथा अगामी आदेश प्राप्त होने तक सभी मानको का कड़ाई से पालन करने के स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल द्वारा संस्थानों के उत्तरदायियों को सुधारात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा निर्धारित समयसीमा में अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और विश्वसनीयता लगातार सुदृढ़ बना रहे।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल, जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुदर्शन भारद्वाज, आयुष्मान प्रभारी सलमान खान सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..6 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending