Connect with us

खबर सक्ती ...

02 दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव 11 और 12 दिसम्बर को ..

Published

on

युवा उत्सव में भाग लेने पूर्व पंजीयन अनिवार्य, 10 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित ..

सक्ती, राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी राज्य शासन द्वारा युवा उत्सव का अयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। जिला प्रशासन सक्ती एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2025-26 का आयोजन दिनांक 11 से 12 दिसम्बर 2025 तक जिला मुख्यालय सक्ती के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती में प्रातः 08 बजे से किया जावेगा।

जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयुवर्ग 15 से 29 वर्ष एवं संगतकार की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित किया गया है। एक प्रतिभागी को किसी भी स्तर के एक ही विधा में भाग लेने की पात्रता होगी।

युवा उत्सव की विधाएं और संख्यात्मक जानकारी निम्नानुसार है- लोकनृत्य संख्या-10, पंथीनृत्य संख्या-10, सुआनृत्य संख्या-10, लोकगीत संख्या-10, कहानी लेखन संख्या-01, वाद-विवाद संख्या-02, नवाचार संख्या-02, राउत नाचा संख्या-10, करमानृत्य संख्या-10, पारंपारिक वेशभूषा संख्या-02, एकांकी नाटक संख्या-12, रॉकबैण्ड संख्या-10, चित्रकला संख्या-01, कविता लेखन संख्या-01 हैं।

उक्त जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागियों को आयोजन पूर्व पंजीयन करवाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक प्रतिभागी या दल पंजीयन फार्म फोटोग्राफ आयु संबंधी दस्तावेज सहित जानकारी कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण सक्ती, सदर स्कूल सक्ती एवं अपने विकासखण्ड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यालयीन समय में अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2025 तक अपना पंजीयन करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल अधिकारी हरि पटेल से संपर्क कर सकते है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर35 मिनट ago

बडी खबर: रायपुर में अंधड़ के साथ बारिश, कल मैच पर भी साया गहराया ..

आईपीएल के अगले दोनों मैचों पर अंधड़ बारिश का पूर्वानुमान .. रायपुर, 9 मई। शुक्रवार की तरह शनिवार भी पेंड्रा...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल का बड़ा एक्शन : 6 दिनों में 7 शराब कारोबारी चढ़े हत्थे, 6 को भेजा जेल ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी : कई गांवों में अवैध महुआ शराब फैक्ट्री और कारोबार का भंडाफोड़ ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती सब स्टेशन में बदला गया 5000 केवीए ट्रांसफार्मर, दिन-रात मेहनत कर मेला राम निर्मलकर की टीम ने पूरा किया कार्य ..

भीषण गर्मी में जुटी रही विद्युत विभाग की टीम, जनसहयोग से सफल हुआ ट्रांसफार्मर परिवर्तन कार्य .. सक्ती, सक्ती शहर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में ..

सामूहिक विवाह का प्रदेशव्यापी महाआयोजन, विभिन्न धर्मों और समुदायों के जोड़े बनेंगे एक-दूजे के साथी , मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महा शिविर ..

माओवाद प्रभावित पुजारी कांकेर में प्रशासन की बड़ी पहल : सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ .. रायपुर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

लीची से बदलेगी बस्तर की तस्वीर ..

वैज्ञानिक उपलब्धि से मिला किसानों को आर्थिक संबल .. रायपुर, बस्तर की पहचान अब धीरे-धीरे बदल रही है। पारंपरिक खेती...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार बना गरीबों का सहारा : शिविर में ही बना आयुष्मान कार्ड, अब खीक बाई को मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज ..

सक्ती, जिले में चल रहा सुशासन तिहार 2026 अब केवल सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के लिए राहत और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई : मल्दा में पकड़ी गई अवैध महुआ शराब फैक्ट्री, आरोपी को भेजा जेल ..

सक्ती में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ अभियान : आशीष उप्पल के नेतृत्व में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

ग्राम पंचायत अमलीडीह के तत्कालीन सचिव शत्रुघ्न साहू निलंबित: शिकायतों की जांच में लापरवाही, मनमानी और अनुशासनहीनता उजागर ..

ग्रामीणों की शिकायतों पर जिला पंचायत सीईओ वासु जैन की बड़ी कार्रवाई: आदेशों की अवहेलना करने वाले सचिव पर गिरी...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

बेहतर यातायात और व्यापार के लिए चेम्बर–CAG की अहम बैठक, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल ट्रांसपोर्ट पर जोर ..

रायपुर, शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और व्यापारिक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित व आधुनिक रूप देने के उद्देश्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending