Connect with us

खबर सक्ती ...

आबकारी वृत्त की वार्ड नंबर 1 में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई 1200 किलो महुआ लहान और 70 लीटर शराब नष्ट, जिले मे टीम की लगातार दबिश ..

Published

on

सक्ती, आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने सोमवार को नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 में अवैध महुआ शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में लहान और तैयार शराब बरामद की। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल को क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। जानकारी की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल विशेष टीम गठित कर संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही शुरू कराई।

टीम ने वार्ड नंबर 1 स्थित छोटी नहर के किनारे खाली पड़ी जमीन पर बड़ी मात्रा में महुआ लहान का भंडारण किया हुआ पाया। मौके से लगभग 60 बोरी, प्रत्येक में 20-20 किलो के हिसाब से कुल 1200 किलो महुआ लहान मिला, जिसका उपयोग बड़ी पैमाने पर महुआ शराब तैयार करने के लिए किया जाना था। बरामद लहान पूरी तरह लावारिस हालत में पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

इसके अलावा, टीम ने आसपास की झाड़ियों की तलाशी के दौरान झाड़ियों के किनारे छुपाकर रखे गए जरिकेन और बोतलों में भरे लगभग 70 लीटर अवैध महुआ शराब भी बरामद की। शराब भी लावारिस अवस्था में थी, जिसे तत्काल कार्रवाई करते हुए नष्ट किया गया।

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी टीम की लगातार कार्रवाई के चलते अब आरोपी लोग पहचान से बचने के लिए नालों, झाड़ियों और सुनसान क्षेत्रों का उपयोग कर महुआ लहान छिपाने और शराब तैयार करने लगे हैं। हालांकि विभाग ने ऐसे क्षेत्रों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है और संदिग्ध लोगों के घरों व आसपास के स्थानों में लगातार दबिश जारी है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने कहा कि अवैध शराब निर्माण व बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग की कार्रवाई इसी तरह आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में अवैध शराब का अवांछित कारोबार पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..6 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending