Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती टोल प्लाजा कर्मियों की दबंगई, बाईपास रोड अवैध रूप से जाम ..

Published

on

कार दुर्घटना के बाद हरकत में आया प्रशासन, जेसीबी से हटवाए गए खंभे ,

कलेक्टर–एसपी कार्यालय के पास खुलेआम नियमों की अनदेखी, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग ..

सक्ती, कलेक्टर एसपी कार्यालय के समीप स्थित टोल प्लाजा के कर्मियों द्वारा एक बार फिर कानून को ठेंगा दिखाते हुए आमजन के उपयोग में आने वाले बाईपास रोड को अवैध रूप से जाम किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। टोल प्लाजा कर्मियों ने बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के सड़क पर खंभे गाड़कर, बीच में डिवाइडर लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया, वहीं सड़क के किनारे बड़ा गड्ढा खोद दिया गया, जिससे बीती रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना प्रशासनिक लापरवाही और टोल ठेकेदार की मनमानी को उजागर करती है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह अवैध अवरोध कलेक्टर कार्यालय से महज 20 मीटर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय से लगभग 100 मीटर की दूरी पर किया गया। इसके बावजूद लंबे समय तक न तो पुलिस ने संज्ञान लिया और न ही संबंधित विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई की। इससे टोल ठेकेदार के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह खुलेआम आम रास्तों को जाम कर लोगों की जान जोखिम में डालने से भी नहीं हिचक रहा।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि टोल प्लाजा के कर्मी आए दिन आम लोगों से दुर्व्यवहार, दादागिरी और जबरन वसूली जैसी हरकतें करते रहते हैं। शासकीय कार्य से आने-जाने वाले अधिकारी, कर्मचारी और आमजन सभी इस अव्यवस्था से परेशान हैं, लेकिन इसके बावजूद ठेकेदार के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं होने से हालात जस के तस बने हुए हैं।

इसी बीच छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन सक्ती के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव जब फाउंडेशन के मीडिया सह प्रभारी देव आशीष पटेल और ऊकार यादव के साथ जिला कार्यालय जा रहे थे, तब उन्हें मार्ग अवरोध और दुर्घटना की जानकारी मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी को फोन कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और अवैध रूप से लगाए गए खंभों को जेसीबी मशीन के माध्यम से हटवाया गया।

इस कार्रवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर पैकरा तथा लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर विकास राठौर मौके पर उपस्थित रहे। प्रशासन की तत्परता से फिलहाल रास्ता तो खुल गया, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या केवल खंभे हटाना ही पर्याप्त है? या फिर टोल ठेकेदार और जिम्मेदार कर्मियों पर ठोस कार्रवाई भी की जाएगी?

नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन सख्ती नहीं दिखाता, तो भविष्य में इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है। अब जनता की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि वह केवल तात्कालिक कार्रवाई तक सीमित रहेगा या फिर टोल प्लाजा की मनमानी पर स्थायी अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending